१९११ की चीन की क्रांति
- अवधि
- 1911 – 1912
- क्षेत्र
- चीन
- श्रेणी
- राजनीति
चीन की 1911 की क्रांति के फलस्वरूप चीन के अन्तिम राजवंश की समाप्ति हुई और चीनी गणतंत्र बना। यह एक बहुत बड़ी घटना थी। मंचू लोगों का शासन चीन पर पिछले तीन सौ वर्षों से चला आ रहा था जिसका अंत हो गया। बीसवीं शताब्दी में चीन एशिया का प्रथम देश था, जहाँ गणतांत्रिक सरकार की स्थापना हुई। चीन के क्रांतिकारियों ने फ्रांसवालों का अनुकरण किया और राजतंत्र का सदा के लिए अंत कर दिया।
स्रोत: विकिपीडिया — १९११ की चीन की क्रांति · CC BY-SA 4.0
कोई गलती दिखी? हमें बताएँ