अमेरिकी क्रान्ति
- अवधि
- 1763 – 1783
- क्षेत्र
- उत्तर अमेरिका
- श्रेणी
- राजनीति
अमेरिकी क्रान्ति से आशय अठ्ठारहवीं शताब्दी के उत्तरार्ध में घटित घटनाओं से है जिसमें तेरह कालोनियाँ ब्रितानी साम्राज्य से आजाद होकर संयुक्त राज्य अमेरिका के नाम से एक देश बना। इस क्रान्ति में सन १७७५ एवं १७८३ के बीच तेरह कालोनियाँ मिलकर ब्रितानी साम्राज्य के साथ सशस्त्र संग्राम में शामिल हुईं। इस संग्राम को 'क्रान्तिकारी युद्ध' या 'अमेरिका का स्वतन्त्रता संग्राम' कहते हैं।
स्रोत: विकिपीडिया — अमेरिकी क्रान्ति · CC BY-SA 4.0
कोई गलती दिखी? हमें बताएँ