अंकोरवाट का निर्माण आरंभ

फ़ोटो: Bjørn Christian Tørrissen · CC BY-SA 4.0
अवधि
लगभग 1113
क्षेत्र
दक्षिण-पूर्व एशिया
स्थान
अंगकोर, कंबोडिया
श्रेणी
संस्कृति

अंकोरवाट कम्बोडिया में एक मन्दिर परिसर और दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक है, 162.6 हेक्टेयर को मापने वाले एक साइट पर। यह कम्बोडिया के अंकोर में है जिसका पुराना नाम 'यशोधरपुर' था। इसका निर्माण सम्राट सूर्यवर्मन द्वितीय के शासनकाल में हुआ था। वर्तमान में यह एक बौद्ध मन्दिर है,जो कभी भगवान विष्णु को समर्पित था। मीकांग नदी के किनारे सिमरिप शहर में बना यह मन्दिर आज भी संसार का सबसे बड़ा मन्दिर है जो सैकड़ों वर्ग मील में फैला हुआ है। राष्ट्र के लिए सम्मान के प्रतीक इस मन्दिर कम्बोडिया के राष्ट्रध्वज में भी स्थान दिया गया है। यह मन्दिर मेरु पर्वत का भी प्रतीक है। इसकी दीवारों पर भारतीय धर्म ग्रन्थों के प्रसंगों का चित्रण है। इन प्रसंगों में अप्सराएँ बहुत सुन्दर चित्रित की गई हैं, असुरों और देवताओं के बीच समुद्र मन्थन का दृश्य भी दिखाया गया है। विश्व के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थानों में से एक होने के साथ ही यह मन्दिर यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। पर्यटक यहाँ केवल वास्तुशास्त्र का अनुपम सौंदर्य देखने ही नहीं आते बल्कि यहाँ का सूर्योदय और सूर्यास्त देखने भी आते हैं। लोग इसे पवित्र तीर्थस्थान मानते हैं।

स्रोत: विकिपीडिया - अंकोरवाट मंदिर · CC BY-SA 4.0

आसपास की पहले और बाद की घटनाएँ

  1. लगभग 200Óc Eo, trading port of Funan
  2. 802ख्मेर साम्राज्य
  3. लगभग 1113अंकोरवाट का निर्माण आरंभयह पृष्ठ
  4. 1351अयुध्या राज्य
  5. 1955 ~ 1975वियतनाम युद्ध
  6. 1967आसियान घोषणा

इस भूमि पर किसने शासन किया

ऐतिहासिक सीमा डेटा (Cliopatria) के अनुसार यह स्थान जिन राज्यों में था। वर्ष डेटा के अंतराल (कुछ वर्षों से एक सदी) के अनुसार अनुमानित हैं। उस वर्ष का नक्शा देखने के लिए टैप करें।

इस अवधि के अन्य मानचित्र

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ