कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणापत्र
- अवधि
- 1848
- क्षेत्र
- यूरोप
- श्रेणी
- राजनीति
कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणापत्र वैज्ञानिक कम्युनिज़्म का पहला कार्यक्रम-मूलक दस्तावेज़ है जिसमें मार्क्सवाद और साम्यवाद के मूल सिद्धान्तों की विवेचना की गयी है। यह महान ऐतिहासिक दस्तावेज़ वैज्ञानिक कम्युनिज़्म के सिद्धान्त के प्रवर्तक कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंगेल्स ने तैयार किया था और २१ फ़रवरी सन् १८४८ को पहली बार जर्मन भाषा में प्रकाशित हुआ था। इसे प्राय: साम्यवादी घोषणापत्र के नाम से जाना जाता है। यह संसार की सबसे प्रभावशाली राजनैतिक पाण्डुलिपियों में से एक है। इसमें वर्ग संघर्ष तथा पूंजी की समस्यों की विश्लेषणात्मक विवेचन किया गया है ।
स्रोत: विकिपीडिया — कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणापत्र · CC BY-SA 4.0
कोई गलती दिखी? हमें बताएँ