ChronoMap

फ़्रांसीसी क्रांति

अवधि
1789 – 1799
क्षेत्र
यूरोप
स्थान
पेरिस
श्रेणी
राजनीति

फ्रांसीसी क्रान्ति फ्रांस के इतिहास की राजनैतिक और सामाजिक उथल-पुथल एवं आमूल परिवर्तन की अवधि थी जो 1789 से 1815 तक चली। क्रान्ति के फलस्वरूप राजा को गद्दी से हटा दिया गया, एक गणतंत्र की स्थापना हुई, खूनी संघर्षों का दौर चला, और अन्ततः नेपोलियन की तानाशाही समाप्त हुई जिससे इस क्रान्ति के अनेकों मूल्यों का पश्चिमी यूरोप में तथा उसके बाहर प्रसार हुआ। इस क्रान्ति ने आधुनिक इतिहास की दिशा बदल दी। इससे विश्व भर में पूर्ण राजतन्त्र का ह्रास होना शुरू हुआ, नये गणतन्त्र एवं उदार प्रजातन्त्र बने।

स्रोत: विकिपीडिया — फ़्रान्सीसी क्रान्ति · CC BY-SA 4.0

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ