कोकुर्यौ
- अवधि
- 37 ई.पू.
- क्षेत्र
- कोरिया
- श्रेणी
- राजनीति
गोगुरयेओ एक प्राचीन कोरियाई राज्य था जो आधुनिक कोरिया, दक्षिणी मंचूरिया और रूस के प्रिमोर्स्की क्राय प्रान्त के दक्षिणी भाग पर फैला हुआ था। यह ३७ ईसापूर्व से ६६८ ईसवी तक अस्तित्व में रहा। बेकजे और सिल्ला के साथ यह 'प्राचीन कोरिया के तीन राज्यों' में से एक था। कोरियाई प्रायद्वीप में राजनैतिक प्रभाव के साथ-साथ गोगुरयेओ अपने पड़ोस के चीन और जापान के क्षेत्रों में भी दख़ल देता था।
स्रोत: विकिपीडिया — कोकुर्यौ · CC BY-SA 4.0
कोई गलती दिखी? हमें बताएँ