जलियाँवाला बाग हत्याकांड

फ़ोटो: PP Yoonus (ppyoonus@yahoo.co.in) · Public domain
अवधि
1919
क्षेत्र
भारत
श्रेणी
राजनीति

जालियाँवाला बाग हत्याकांड भारत के पंजाब प्रान्त के अमृतसर में स्वर्ण मन्दिर के निकट जलियाँवाला बाग में १३ अप्रैल १९१९ हुआ था। रौलेट एक्ट का विरोध करने के लिए एक सभा हो रही थी जिसमें जनरल डायर नामक एक अँग्रेज ऑफिसर ने अकारण उस सभा में उपस्थित भीड़ पर गोलियाँ चलवा दीं जिसमें 400 से अधिक व्यक्ति मरे और २००० से अधिक घायल हुए। अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में 484 शहीदों की सूची है, जबकि जलियांवाला बाग में कुल 388 शहीदों की सूची है। ब्रिटिश राज के अभिलेख इस घटना में 200 लोगों के घायल होने और 379 लोगों के शहीद होने की बात स्वीकार करते है जिनमें से 337 पुरुष, 41 नाबालिग लड़के और एक 6-सप्ताह का बच्चा था। अनाधिकारिक आँकड़ों के अनुसार 1500 से अधिक लोग मारे गए और 2000 से अधिक घायल हुए।

स्रोत: विकिपीडिया - जलियाँवाला बाग हत्याकांड · CC BY-SA 4.0

आसपास की पहले और बाद की घटनाएँ

  1. 1604गुरु ग्रन्थ साहिब
  2. 1761पानीपत का तृतीय युद्ध
  3. 1857 ~ 1858१८५७ का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम
  4. 1919जलियाँवाला बाग हत्याकांडयह पृष्ठ
  5. 1947भारत की स्वतंत्रता
  6. 1947कश्मीर विवाद
  7. 1947भारत का विभाजन

इस भूमि पर किसने शासन किया

ऐतिहासिक सीमा डेटा (Cliopatria) के अनुसार यह स्थान जिन राज्यों में था। वर्ष डेटा के अंतराल (कुछ वर्षों से एक सदी) के अनुसार अनुमानित हैं। उस वर्ष का नक्शा देखने के लिए टैप करें।

इस अवधि के अन्य मानचित्र

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ