ChronoMap

मेइजी पुनर्स्थापना

अवधि
1868
क्षेत्र
जापान
स्थान
टोक्यो
श्रेणी
राजनीति

मेइजी पुनर्स्थापन उन्नीसवी शताब्दी में जापान में एक घटनाक्रम था जिस से सन् 1868 में सम्राट का शासन फिर से बहाल हुआ। इस से जापान के राजनैतिक और सामाजिक वातावरण में बहुत महत्वपूर्ण बदलाव आये जिनसे जापान तेज़ी से आर्थिक, औद्योगिक और सैन्य विकास की ओर बढ़ने लगा। इस क्रान्ति ने जापान के एदो काल का अंत किया और मेइजी काल को आरम्भ किया। इस पुनर्स्थापन से पहले जापान के सम्राट केवल नाम का शासक था और वास्तव में शोगुन (将軍) की उपाधि वाले सैनिक तानाशाह राज करता था।

स्रोत: विकिपीडिया — मेइजी पुनर्स्थापन · CC BY-SA 4.0

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ