मेक्सिकी क्रान्ति
- अवधि
- 1910 – 1920
- क्षेत्र
- उत्तर अमेरिका
- श्रेणी
- राजनीति
मेक्सिकी क्रान्ति उत्तर अमेरिका महाद्वीप के मेक्सिको देश में 1910–1920 काल में होने वाले कई हिन्सात्मक विद्रोहों की शृंखला थी जिसने मेक्सिको के सामाजिक व राजनैतिक ढाँचे में भारी परिवर्तन किए। क्रान्ति से पहले देश की कृषि-योग्य धरती पर चंद कुलीन परिवारों की जकड़ थी जो उसके बाद समाप्त होती गई हालाँकि धनी-निर्धन का अंतर देश में फिर भी बना रहा। मध्य वर्ग पहले की तुलना में सशक्त हुआ और सेना का भी देश की राजनीति पर प्रभाव बढ़ गया।
स्रोत: विकिपीडिया — मेक्सिकी क्रान्ति · CC BY-SA 4.0
कोई गलती दिखी? हमें बताएँ