ChronoMap

मिंग राजवंश की स्थापना

अवधि
1368
क्षेत्र
चीन
स्थान
नानजिंग
श्रेणी
राजनीति

मिंग साम्राज्य चीन के मिंग राजवंश द्वारा सन् 1368-1644 ई॰ के समय में शासित एक साम्राज्य था। इन्होनें मोंगोलो के युआन राजवंश के ख़ात्मे पर चीन पर अपना राज शुरू कर दिया। हान नस्ल के चीनियों का यह आख़री चीनी राजवंश था। मिंग दौर में चीन को बहुत ही सकारात्मक और सफल सरकार मिली और इस अंतराल में चीन ने आर्थिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक और सैन्य क्षेत्रों में बहुत तरक्की करी। कुछ इतिहासकारों का समझना है कि "पूरी मनुष्य जाति के इतिहास में यह व्यवस्थित शासन और सामाजिक संतुलन का एक महान दौर था"।

स्रोत: विकिपीडिया — मिंग राजवंश · CC BY-SA 4.0

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ