ChronoMap

कवच-हड्डी लिपि

अवधि
लगभग 1250 ई.पू.
क्षेत्र
चीन
श्रेणी
संस्कृति

कवच-हड्डी लिपि चीनी लिपि का सबसे पुराना ज्ञात उदाहरण है। इस लिपि के भाव-चित्र देववाणीय हड्डियां पर मिले हैं — जानवर की हड्डियों एवं कछुओं के कवच के अंदुर्नीय हिस्से पर प्रश्न लिखे जाते थे, और इन प्रश्नों के उत्तर अग्नि अटकल से पाये जाते थे। इस लिपि के सबसे पुराने उदाहरण दूसरी सहस्राब्दी आम युग पूर्व के हैं। ५०,००० से अधिक अंकित वस्तुओं में से अधिकतर यिनशू स्थान में पाए गए थे। वे शांग वंश के अंतिम नौ राजाओं के अग्नि अटकल के परिणाम हैं। इन राजाओं में से सबसे पहले थे वू़ डिंग के, जिनका राज अभिषेक या तो १२५० आम युग पूर्व या फिर १२०० आम युग पूर्व में हुआ था। १०४६ आम युग पूर्व में जब झौउ राजवंश ने शांग राज को उखाङा, तब सहस्रपर्णी पर अटकल करना प्रचलित हुआ, अतः पश्चिमी झोउ राजवंश के समय में शांग राजवंश के समय की तुलना में बहुत कम देववाणीय हड्डियां मिली है। अब तक, कोई भी झोउ स्थान में यिनशू जितनी अंकित हड्डियां नहीं मिली है, परंतु कम सात्रा में उत्कीर्ण देववाणीय हड्डियां उस समय में बहुत स्थानों में काम आती थी ।↑ A few such shells and bones do not record divinations, but bear other records such as those of hunting trips, records of sacrifices, wars or other events, calendars, or practice inscriptions; these are termed shell and bone inscriptions, rather than oracle bones, because no oracle (divination) was involved. However, they are still written in oracle bone script. ↑ "The Xia-Shang-Zhou Chronology Project: Methodology and Results". Journal of East Asian Archaeology. 4: 321–333. 2002. डीओआई:10.1163/156852302322454585. ↑ Keightley 1978, p. 228 ↑ Nylan, Michael (2001). The five "Confucian" classics, p. 217 ↑ Flad, Rowan K. (2008). "Divination and Power: A Multiregional View of the Development of Oracle Bone Divination in Early China". Current Anthropology. 49 (3): 403–437. डीओआई:10.1086/588495. आईएसएसएन 0011-3204.

स्रोत: विकिपीडिया — कवच-हड्डी लिपि · CC BY-SA 4.0

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ