History Map World

पंजदेह प्रकरण

अवधि
1885
क्षेत्र
मध्य एशिया
स्थान
판지데 (쿠슈카강)
श्रेणी
राजनीति

पंजदेह भारत के पड़ोसी देश अफ़ग़ानिस्तान की सीमा पर स्थित एक गाँव तथा ज़िला। यह मर्व नगर से 100 मील की दूरी पर दक्षिण में स्थित है। इतिहास में पंजदेह अपने सामरिक महत्त्व के कारण काफ़ी प्रसिद्ध था। एक समय ऐसा भी आया, जब इस जगह को लेकर रूस तथा इंग्लैण्ड आमने-सामने आ गए और उनमें युद्ध की भी सम्भावना प्रबल हो गई। पंजदेह प्रकरण (1885) ने रूस और ब्रिटेन के मध्य कूटनीतिक संकट पैदा कर दिया था। उस वक्त रूस और अफगानिस्तान के बीच सीमा को लेकर विवाद चल रहा था। 29 मार्च 1885 को रूसी सेना ने कुश्क नदी के पूर्वी तट पर पंजदेह में डेरा डालते हुए अफगान फौजों से पीछे हटने के लिए कहा। उनके ऐसा न करने पर रूसी सेना ने 30 मार्च को उन पर हमला करते हुए उन्हें पुल-इखिश्ति सेतु तक खदेड़ दिया। रूसी सेना के इस कदम से ब्रिटेन उत्तेजित हो उठा, जो उस वक्त रूस की तरह मध्य व दक्षिण एशिया में अपना प्रभुत्व बढ़ाने में लगा था। यदि ये युद्ध होता तो निश्चित रूप से दो शक्तियों के बीच अफ़ग़ानिस्तान ही युद्ध का मैदान बन जाता और उसे बहुत नुकसान उठाना पड़ता, किंतु अफ़ग़ानिस्तान के अमीर अब्दुर्रहमान की बुद्धिमानी से युद्ध टल गया।

स्रोत: विकिपीडिया — पंजदेह प्रकरण · CC BY-SA 4.0

आसपास की पहले और बाद की घटनाएँ

  1. 819सामानी साम्राज्य
  2. 1037सलजूक़ साम्राज्य
  3. 1501बुखारा साम्राज्य
  4. 1885पंजदेह प्रकरणयह पृष्ठ
  5. 2001 – 2021अफ़ग़ानिस्तान युद्ध (2001–2021)

इस भूमि पर किसने शासन किया

ऐतिहासिक सीमा डेटा (Cliopatria) के अनुसार यह स्थान जिन राज्यों में था। वर्ष डेटा के अंतराल (कुछ वर्षों से एक सदी) के अनुसार अनुमानित हैं। उस वर्ष का नक्शा देखने के लिए टैप करें।

26 और दिखाएँ
  1. 600 ई.पू.मीडिया राज्य
  2. 550 ई.पू. – 350 ई.पू.हख़ामनी साम्राज्य
  3. 300 ई.पू. – 250 ई.पू.सेल्यूकस साम्राज्य
  4. 200 ई.पू.यवन-बाख़्त्री साम्राज्य
  5. 150 ई.पू.पहलवी साम्राज्य
  6. 100 ई.पू.इंडो-शक
  7. 50 ई.पू. – 225पहलवी साम्राज्य
  8. 250 – 475सासानी साम्राज्य
  9. 500श्वेतहूण
  10. 525 – 625सासानी साम्राज्य
  11. 650राशिदून ख़िलाफ़त
  12. 675 – 725उमवी ख़िलाफ़त
  13. 750 – 850ख़िलाफ़त ए अब्बासिया
  14. 875सफ़्फ़ारी राजवंश
  15. 900 – 975सामानी साम्राज्य
  16. 1000 – 1020ग़ज़नवी साम्राज्य
  17. 1040 – 1160सलजूक़ साम्राज्य
  18. 1180 – 1200ग़ोरी राजवंश
  19. 1220ख्वारिज्मी साम्राज्य
  20. 1240 – 1280मंगोल साम्राज्य
  21. 1300 – 1340इलख़ानी साम्राज्य
  22. 1360 – 1380कर्त राजवंश
  23. 1400 – 1500तैमूरी राजवंश
  24. 1510शैबानी राजवंश
  25. 1520 – 1720सफ़वी राजवंश
  26. 1730होतक राजवंश
  1. 1740 – 1750अफ़शारी ईरान
  2. 1760 – 1790दुर्रानी साम्राज्य
  3. 1800 – 1820बुख़ारा अमीरात
  4. 1825 – 1870ख़ीवा ख़ानत
  5. 1875 – 1916रूसी साम्राज्ययह पृष्ठ
  6. 1918ख़ीवा ख़ानत
  7. 1920सोवियत संघ के गणतंत्र
  8. 1922 – 1990सोवियत संघ
  9. 1992 –तुर्कमेनिस्तान

इस अवधि के अन्य मानचित्र

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ