ChronoMap

१९०५ की रूसी क्रांति

अवधि
1905 – 1907
क्षेत्र
यूरोप
श्रेणी
राजनीति

सन १९०५ में रूसी साम्राज्य के एक विशाल भाग में राजनीति एवं सामाजिक जनान्दोलन हुए जिन्हें १९०५ की रूसी क्रान्ति कहते हैं। यह क्रान्ति कुछ सीमा तक सरकार के विरुद्ध थी और कुछ सीमा तक दिशाहीन। श्रमिकों ने हड़ताल किये, किसान आन्दोलित हो उठे, सेना में विद्रोह हुआ। इसके फलस्वरूप कई संवैधानिक सुधार किये गये जिसमें मुख्य हैं- रूसी साम्राज्य के ड्युमा की स्थापना, बहुदलीय राजनीतिक व्यवस्था, १९०६ का रूसी संविधान।

स्रोत: विकिपीडिया — १९०५ की रूसी क्रांति · CC BY-SA 4.0

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ