ChronoMap

सोंग राजवंश

अवधि
960
क्षेत्र
चीन
श्रेणी
राजनीति

सोंग राजवंश चीन का एक राजवंश था, जिसका शासनकाल सन् ९६० ईसवी से सन् १२७९ ईसवी तक चला। यह पाँच राजवंश और दस राजशाहियों के दौर के बाद शुरू हुआ और युआन राजवंश के उभरने पर ख़त्म हुआ। सोंग राजवंश के काल में बहुत प्रशासनिक, सैन्य और वैज्ञानिक प्रगति हुई। यह दुनिया की पहली सरकार थी जिसनें काग़ज़ के नोट छपे और प्रथम चीनी सरकार थी जिसने चीन की एक टिकाऊ नौसेना स्थापित की। इसी राजवंश के सत्ताकाल में बारूद का इस्तेमाल सबसे पहले शुरू हुआ और चुम्बक के ज़रिये दिशा बताई जाने लगी।

स्रोत: विकिपीडिया — सोंग राजवंश · CC BY-SA 4.0

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ