ChronoMap

तियानानमेन चौक विरोध प्रदर्शन, १९८९

अवधि
1989
क्षेत्र
चीन
श्रेणी
राजनीति

१९८९ में बीजिंग के तियानानमेन चौक पर छात्रों के नेतृत्व में विशाल विरोध प्रदर्शन हुआ था जिसे नगरवासियों से भारी समर्थन मिला। इस प्रदर्शन से चीन के राजनीतिक नेतृत्व के बीच आपसी मतभेद खुलकर बाहर आ गये थे। इस विरोध प्रदर्शन को बलपूर्वक दबा दिया गया और बीजिंग में मार्शन लॉ लागू कर दिया गया। ३-४ जून १९८९ को इस चौक पर सेना ने नरसंहार किया। इन प्रदर्शनों का जिस तरह से हिंसक दमन किया गया ऐसा बीजिंग के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। आज तक इस हिंसक दमन की आलोचना की जाती है और बार बार इस प्रदर्शन में मारे गए छात्रों के परिजनों की आवाज सामने आती है।

स्रोत: विकिपीडिया — तियानानमेन चौक विरोध प्रदर्शन, १९८९ · CC BY-SA 4.0

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ