History Map World

एड्स

अवधि
जून 1981 – दिसंबर 2025
नक्शा
महामारी मानचित्र

उपार्जित प्रतिरक्षी अपूर्णता सहलक्षण (एड्स) मानवीय प्रतिरक्षी अपूर्णता विषाणु (मा॰प्र॰अ॰स॰) (एच॰आई॰वी) संक्रमण के बाद की स्थिति है, जिसमें मानव अपने प्राकृतिक प्रतिरक्षण क्षमता खो देता है। एड्स स्वयं कोई बीमारी नही है, पर एड्स से पीड़ित मानव शरीर संक्रामक बीमारियों, जो कि जीवाणु और विषाणु आदि से होती हैं, के प्रति अपनी प्राकृतिक प्रतिरोधी शक्ति खो बैठता है क्योंकि एच.आई.वी रक्त में उपस्थित प्रतिरोधी पदार्थ लसीका-कोशो पर आक्रमण करता है। एड्स पीड़ित के शरीर में प्रतिरोधक क्षमता के क्रमशः क्षय होने से कोई भी अवसरवादी संक्रमण, यानि आम सर्दी जुकाम से ले कर क्षय रोग जैसे रोग तक सहजता से हो जाते हैं और उनका इलाज करना कठिन हो जाता हैं। एच.आई.वी. संक्रमण को एड्स की स्थिति तक पहुंचने में ८ से १० वर्ष या इससे भी अधिक समय लग सकता है। एच.आई.वी से ग्रस्त व्यक्ति अनेक वर्षों तक बिना किसी विशेष लक्षणों के बिना रह सकते हैं।

स्रोत: विकिपीडिया — एड्स · CC BY-SA 4.0

आसपास की पहले और बाद की घटनाएँ

  1. 1885कांगो मुक्त राज्य
  2. 1960अफ़्रीका वर्ष
  3. 1967 – 1970नाइजीरियाई गृह युद्ध
  4. जून 1981 – दिसंबर 2025एड्सयह पृष्ठ
  5. 1994रवांडा जनसंहार
  6. 1998 – 2003द्वितीय कांगो युद्ध

इस भूमि पर किसने शासन किया

ऐतिहासिक सीमा डेटा (Cliopatria) के अनुसार यह स्थान जिन राज्यों में था। वर्ष डेटा के अंतराल (कुछ वर्षों से एक सदी) के अनुसार अनुमानित हैं। उस वर्ष का नक्शा देखने के लिए टैप करें।

इस अवधि के अन्य मानचित्र

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ