ChronoMap
सभी काल

दुनिया: 1250 का दशक

1250–1259

मानचित्र पर देखें

इस काल की घटनाएँ 3

  1. 1251 · कोरिया · धर्म

    त्रिपिटक कोरिया

    त्रिपिटक कोरिया या त्रिपिटक कोरियाना या पालमान दाएजांग्गयेओंग बौद्ध त्रिपिटक धर्मग्रंथों का एक ऐतिहासिक कोरियाई संग्रह है। इसे 13वीं सदी ईसवी में 81,258 काठ के छपाई सांचों पर तराशा गया था। यह कोरियाई भाषा की हांजा लिपि में विश्व का सबसे पुराना और सम्पूर्ण त्रिपिटक है। कुल मिलाकार इसमें 5,23,82,960 अक्षर हैं जिन्हें 1,496 विषयों में और 6,568 अध्यायों में आयोजित किया गया है। हर छपाई सांचा 70 सेमी चौड़ा और 24 सेमी लम्बा है। इनकी मोटाई 2.6 से 4 सेमी तक है और हर एक का वज़न 3 से 4 किलो के बीच में है। इस पूरे संग्रह को दक्षिण कोरिया के दक्षिण ग्येओंगसांग प्रांत में स्थित हएइंसा बौद्ध मंदिर में सुरक्षित रखा गया है। 'त्रिपिटक' संस्कृत भाषा का शब्द है जिसका अर्थ 'तीन पेटियाँ' होता है और यह बौद्ध धर्म शिक्षा के तीन स्तंभों को कहा जाता है - सूत्र, विनय और अभिधर्म ।

  2. 1258 · मध्य पूर्व · युद्ध

    बगदाद का युद्ध (१२५८)

    हलाकु ख़ान के नायकत्व में मंगोल सेनाओं ने २९ जनवरी से १० फरवरी तक अब्बासी ख़िलाफ़त की राजधानी बगदाद को घेरे रखा और अन्ततः इस पर अधिकार करके खलीफा की हत्या कर दी।

  3. लगभग 1250 · ओशिनिया · संस्कृति

    ईस्टर द्वीप की मोआई मूर्तियाँ

    मोआई ईस्टर द्वीप (रापा नुई) पर रापा नुई लोगों द्वारा लगभग 1250 से 1500 के बीच पत्थर से तराशी गई विशाल मानव आकृतियाँ हैं। इनमें से लगभग आधी आज भी मुख्य खदान रानो राराकू में हैं, जबकि सैकड़ों को द्वीप के किनारों पर आहू नामक पत्थर के चबूतरों पर खड़ा किया गया। बड़े सिर वाली ये मूर्तियाँ पूर्वजों की प्रतीक मानी जाती हैं।

विवरण विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) लेख का पहला अनुच्छेद है। पूरा पाठ और मूल लिंक देखने के लिए घटना खोलें।

अब भी जारी

लगभग इसी समय

इस अवधि के अन्य मानचित्र

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ