ChronoMap
सभी काल

दुनिया: 1270 का दशक

1270–1279

मानचित्र पर देखें

इस काल की घटनाएँ 3

  1. 1271 · चीन · राजनीति

    युआन राजवंश की स्थापना

    युआन राजवंश सन् १२७१ ईसवी से सन् १३६८ ईसवी तक चलने वाला एक राजवंश था जिसके साम्राज्य में आधुनिक चीन का लगभग पूरा हिस्सा, सारे मंगोलिया का भूक्षेत्र और कुछ आसपास के इलाक़े शामिल थे। इसकी स्थापना मंगोल नेता कुबलई ख़ान ने की थी, जो चंगेज़ ख़ान का पोता भी था। इस साम्राज्य को मंगोल साम्राज्य का एक विभाग और चीन का एक राजवंश दोनों समझा जाता है। युआन राजवंश के ज़माने में पूरा चीन पर एक विदेशी जाति ने लम्बे अरसे तक राज किया। चीनी इतिहास के नज़रिए से युआन राजवंश सोंग राजवंश के पतन के बाद और मिंग राजवंश के उभरने से पहले आया। चीन का सम्राट होने के साथ-साथ कुबलई ख़ान ने स्वयं को पूर्ण मंगोल साम्राज्य का ख़ागान भी घोषित कर दिया था। ख़ागान होने से सारे अन्य मंगोल ख़ानतों, यानि कि चग़ताई ख़ानत, इलख़ानत और सुनहरा उर्दू, पर वह अपना अधिपत्य जतला रहा था, लेकिन उसे अपना सरताज केवल इलख़ानी साम्राज्य ने ही माना और वे भी वास्तव में स्वतन्त्र रूप से ही शासन करते रहे। बाद के युआन सम्राटों को तीनों ने अपना सम्राट क़बूल तो किया लेकिन अपने-अपने इलाक़ों पर वह बिना किसी हस्तक्षेप के अलग विकसित होते रहे।

  2. 1274 – 1281 · जापान · युद्ध

    जापान पर मंगोल आक्रमण

    गोरयो के अधीन हो जाने के बाद युआन राजवंश के कुबलई ख़ान ने 1274 और 1281 में जापान पर दो बड़े आक्रमण किए। दोनों आक्रमण जापानी प्रतिरोध और तूफ़ानों के कारण विफल रहे। इन आक्रमणों ने मंगोल विस्तार की एक सीमा तय की और जापान में बाद में इन तूफ़ानों को कामिकाज़े (दैवी पवन) कहा गया।

  3. 1279 · चीन · युद्ध

    यामेन का युद्ध

    यामेन का युद्ध 19 मार्च 1279 को दक्षिणी चीन के तट पर लड़ा गया एक नौसैनिक युद्ध था। इसे मंगोल नेतृत्व वाले युआन राजवंश के विरुद्ध सोंग राजवंश का अंतिम मोर्चा माना जाता है। सोंग की पराजय के साथ सोंग राजवंश का अंत हुआ और पूरा चीन युआन के अधीन आ गया।

विवरण विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) लेख का पहला अनुच्छेद है। पूरा पाठ और मूल लिंक देखने के लिए घटना खोलें।

अब भी जारी

लगभग इसी समय

इस अवधि के अन्य मानचित्र

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ