दुनिया: 1450 का दशक
1450–1459
मानचित्र पर देखेंइस काल की घटनाएँ 4
लगभग 1450 · यूरोप · विज्ञान
मुद्रणालय
मुद्रणालय, प्रिंटिंग प्रेस, छापाख़ाना या छपाई की प्रेस एक यांत्रिक युक्ति है जो दाब डालकर कागज, कपड़े आदि पर प्रिन्ट करने के काम आती है। कपड़ा या कागज आदि पर एक स्याही-युक्त सतह रखकर उसपर दाब डाला जाता है जिससे स्याहीयुक्त सतह पर बनी छवि उल्टे रूप में कागज या कपड़े पर छप जाती है।
1453 · यूरोप · युद्ध
कुस्तुंतुनिया का पतन
क़ुस्तुंतुनिया विजय २९ मई १४५५ को उस्मानी साम्राज्य की आक्रमणकारी सेनाओं द्वारा बाज़न्तीनी साम्राज्य की राजधानी क़ुस्तुंतुनिया पर अधिकार कर लेने की घटना क़ुस्तुंतुनिया विजय कहलाती है। यह एक अति महत्वपूर्ण घटना थी। उस्मानी सेना का सेनापति २१ वर्षीय सुल्तान महमद द्वितीय था। यह विजय ७ सप्ताह की घेराबन्दी के बाद मिली थी।
1455 – 1487 · यूरोप · युद्ध
गुलाबों का युद्ध
गुलाबों का युद्ध ब्रिटेन में घटित हुआ था। यॉर्क और लैंकॅस्टर राजवंश लड़े थे इंग्लैण्ड के सिंहासन के लिए। अंत में टूडर राजवंश बनाया गया था।
लगभग 1450 · दक्षिण अमेरिका · संस्कृति
माचू पिच्चू
माचू पिच्चू दक्षिण अमेरिकी देश पेरू मे स्थित एक कोलम्बस-पूर्व युग, इंका सभ्यता से संबंधित ऐतिहासिक स्थल है। यह समुद्र तल से 2,430 मीटर की ऊँचाई पर उरुबाम्बा घाटी, जिसमे से उरुबाम्बा नदी बहती है, के ऊपर एक पहाड़ पर स्थित है। यह कुज़्को से 80 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित है। इसे अक्सर “इंकाओं का खोया शहर “ भी कहा जाता है। माचू पिच्चू इंका साम्राज्य के सबसे परिचित प्रतीकों में से एक है। 7 जुलाई 2007 को घोषित विश्व के सात नए आश्चर्यों में माचू पिच्चू भी एक है।
विवरण विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) लेख का पहला अनुच्छेद है। पूरा पाठ और मूल लिंक देखने के लिए घटना खोलें।
अब भी जारी
लगभग इसी समय
- हंगुल (हुनमिनजोंगम) की रचना1443
- सेंगोकु काल1467 – 1615
- कोलंबस का अमेरिका पहुँचना1492
- वास्को द गामा का भारत पहुँचना1497 – 1499
- झेंग हे की समुद्री यात्राएँ1405 – 1433
- इन्का साम्राज्य1438
- बारटोलोमीयु डियास1488
- काब्राल का ब्राज़ील पहुँचना1500
- मलक्का सल्तनत1400
- अंकारा का युद्ध1402
- ग्रुनवाल्ड का युद्ध1410
- पुर्तगाल द्वारा सेउता की विजय1415