दुनिया: ई.पू. 16वीं शताब्दी
1600–1501 ई.पू.
मानचित्र पर देखेंइस काल की घटनाएँ 2
लगभग 1600 ई.पू. · चीन · राजनीति
शांग राजवंश
शांग राजवंश प्राचीन चीन में लगभग १६०० ईसापूर्व से १०४६ ईसापूर्व तक राज करने वाला एक राजवंश था, जिनका राज्य ह्वांगहो की वादी में स्थित था। चीनी स्रोतों के अनुसार यह राजवंश शिया राजवंश के राजकाल के बाद आया और शांग राजवंश के बाद चीन में झोऊ राजवंश सत्ता में आया। चीन के हेनान प्रांत के सुदूर उत्तरी इलाक़े में स्थित यिनशु पुरातत्व स्थल को शांग राजधानी का स्थान माना जाता है। यहाँ ग्याराह शाही मक़बरे मिले हैं और महलों-मंदिरों के खँडहर भी मिले हैं। इनसे हथियार और जानवरों और मानवों की बलि देने के स्थल भी देखे गए हैं। इसके अलावा हज़ारों कांसे, हरिताश्म (जेड), पत्थर, हड्डी और चिकनी मिटटी की वस्तुएँ मिली हैं, जिनकी बारीक़ कारीगिरी को देखकर इस संस्कृति के काफ़ी विकसित होने का पता चलता है।
लगभग 1600 ई.पू. · ओशिनिया · अन्वेषण
लपीता संस्कृति
लपीता संस्कृति ऑस्ट्रोनेशियाई मूल के नवपाषाण लोगों की संस्कृति थी, जिन्होंने लगभग ई.पू. 1600 से ई.पू. 500 के बीच समुद्री मार्ग से मेलानेशिया के द्वीपों को बसाया। माना जाता है कि वे उत्तरी फ़िलीपींस से आए थे। ज्यामितीय ठप्पों वाले विशिष्ट मिट्टी के बर्तनों के लिए प्रसिद्ध ये लोग बाद के पॉलिनेशियाई लोगों के पूर्वज माने जाते हैं।
विवरण विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) लेख का पहला अनुच्छेद है। पूरा पाठ और मूल लिंक देखने के लिए घटना खोलें।