दुनिया: 1680 का दशक
1680–1689
मानचित्र पर देखेंइस काल की घटनाएँ 3
1687 · यूरोप · विज्ञान
प्रिंसिपिया
प्रिन्सिपिया या 'फिलासफी नेचुरालिस् प्रिंसिपिया मैथेमैटिका' महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन द्वारा रचित ग्रन्थ है। यह लैटिन भाषा में है और तीन भागों में है। इसका सर्वप्रथम प्रकाशन ५ जुलाई १६८७ को हुआ था। इसी ग्रन्थ में न्यूटन के गति के नियम, न्यूटन का सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण का नियम और केप्लर के ग्रहीय गति के नियमों की उपपत्ति दी गयी थी। प्रिंसपिया को विज्ञान के इतिहास के सर्वाधिक महत्वपूर्ण ग्रन्थों में गिना जाता है।
1683 · यूरोप · युद्ध
वियना की लड़ाई
वियना का युद्ध 12 सितंबर 1683 को वियना के पास काहलेनबर्ग पर्वत पर हुआ था। यह उस्मानी साम्राज्य द्वारा रहे दो माह के घेराव के परिणामस्वरूप हुआ। यह लड़ाई पवित्र रोमन साम्राज्य और पोलिश-लिथुआनियाई राष्ट्रमंडल द्वारा, राजा जॉन तृतीय सोबीस्की की कमान में, ओटोमन्स और उनके जागीरदार और सहायक राज्यों के खिलाफ लड़ी गई थी। इस लड़ाई ने पहली बार राष्ट्रमंडल और पवित्र रोमन साम्राज्य को उस्मानी साम्राज्य के खिलाफ सैन्य रूप से सहयोग करने के लिए चिह्नित किया। हार यूरोप में उस्मानी विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ थी, जिसके बाद उन्हें और कोई जमीन हासिल नहीं हुई। आगामी युद्ध में जो सन् 1699 तक चला, ओटोमन्स ने ओटोमन हंगरी के अधिकांश हिस्से को लियोपोल्ड प्रथम, पवित्र रोमन सम्राट को सौंप दिया।
1688 – 1689 · यूरोप · राजनीति
गौरवशाली क्रांति
गौरवपूर्ण क्रान्ति या सन 1688 की क्रान्ति, इंग्लैंड राज्य में हुई एक धार्मिक-राजनैतिक क्रांति थी। गौरवपूर्ण क्रांति को रक्तहीन क्रांति के नाम से जाना जाता है क्योंकि यह शांतिपूर्वक संपन्न हुई थी। इंग्लैंड का राजा बदला ,इंग्लैंड की शासन व्यवस्था बदली, पर कहीं खून का एक कतरा भी न गिरा। इंग्लैंड के जेम्स द्वितीय द्वारा संसदीय संप्रभुता को चुनौती देने के फलस्वरुप ही इंग्लैंड राज्य में 1688 ईस्वी में क्रांति हुई थी। राजा जेम्स द्वितीय को अपनी पत्नी ऐनी समेत अपने निरकुंश शासन संसद की अवहेलना करने तथा प्रोटेस्टैंट धर्म विरोधी नीति के कारण गद्दी छोड़नी पड़ी थी। इस क्रांति के बाद विलियम तृतीय और मैरी द्वितीय को इंग्लैंड के सह-शासक के रूप में राजा और रानी बनाया गया।
विवरण विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) लेख का पहला अनुच्छेद है। पूरा पाठ और मूल लिंक देखने के लिए घटना खोलें।