सभी काल

दुनिया: 600 का दशक

600~609

मानचित्र पर देखें

इस काल की घटनाएँ 5

  1. 605 · चीन · राजनीति

    चीन की साम्राज्यकालीन परीक्षाएँ

    चीन की साम्राज्यकालीन परीक्षाएँ, चीन के साम्राज्य-काल में आयोजित होने वाली परीक्षाएँ थीं जो वहाँ के लोक-सेवाओं के लिए अभ्यर्थियों के चुनाव के लिए आयोजित की जातीं थीं। यद्यपि इस प्रकार की परीक्षाएँ हान वंश या उससे पहले से चलीं आ रहीं थीं, किन्तु इनका आयोजन तंग वंश के राज्यकाल के मध्य में बहुत अधिक जोर पकड़ा जो १९०५ तक चलता रहा। १९०५ में इसे समाप्त कर दिया गया। इन परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के परम्परागत ज्ञान एवं भाषा सम्बन्धी ज्ञान की परीक्षा ली जाती थी । इससे साम्राज्य के एकीकरण को बल मिला।

  2. 605 ~ 610 · चीन · अर्थव्यवस्था

    चीन की महान नहर

    चीन की महान नहर उत्तर और पूर्वी चीन की प्रमुख नदियों और झीलों को जोड़ने वाली नहरों की एक विशाल प्रणाली है। सुई राजवंश के समय सातवीं शताब्दी के आरंभ में इसके बड़े हिस्सों को जोड़कर उत्तर और दक्षिण के बीच जल परिवहन का मुख्य मार्ग बनाया गया। यह विश्व का सबसे लंबा कृत्रिम जलमार्ग है और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।

  3. 604 · जापान · राजनीति

    सत्रह अनुच्छेदों वाला संविधान

    निहोन शोकी के अनुसार सत्रह अनुच्छेदों वाला संविधान ईस्वी 604 में राजकुमार शोतोकु ने रचा और इसे साम्राज्ञी सुइको के शासनकाल में अपनाया गया। यह आधुनिक संविधान की तरह शासन के कानून तय करने के बजाय अधिकारियों के नैतिक आचरण के सिद्धांत बताता है। इस पर बौद्ध और कन्फ़्यूशियस विचारों का गहरा प्रभाव है।

  4. लगभग 600 · दक्षिण अमेरिका · राजनीति

    Rise of the Wari Empire

    The Wari Empire or Huari Empire was a political formation that emerged in around 600 CE in Peru's Ayacucho Basin and grew to cover much of coastal and highland Peru. The empire lasted for about 500 years, until 1100 CE. It existed during the same era as the Tiwanaku culture, and at one time, was thought to have been derived from it.

  5. 606 · भारत · राजनीति

    हर्षवर्धन

    हर्षवर्धन प्राचीन भारत में एक राजा था जिसने उत्तरी भारत में ६०६ ई से ६४७ ई तक राज किया। वह वर्धन राजवंश के शासक प्रभाकरवर्धन का पुत्र था। जिसके पिता अल्कोन हूणों को पराजित किया था। उसका छोटा भाई राज्यवर्धन, थानेसर पर शासन करता था जिसका क्षेत्र आज के हरियाणा का क्षेत्र है। हर्षवर्धन बैस वंश के थे।

विवरण विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) लेख का पहला अनुच्छेद है। पूरा पाठ और मूल लिंक देखने के लिए घटना खोलें।

लगभग इसी समय

इस अवधि के अन्य मानचित्र

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ