दुनिया: 800 का दशक
800–809
मानचित्र पर देखेंइस काल की घटनाएँ 4
800 · यूरोप · राजनीति
शारलेमेन
कार्ल महान फ़्रैंकों के राजा (768-814) और रोमन सम्राट (800-814) थे। उन्होंने पश्चिमी और मध्य यूरोप को जीत कर फ़्रैंक राज्य को एक साम्राज्य में तब्दील किया।
लगभग 800 · उत्तर अमेरिका · राजनीति
शास्त्रीय माया सभ्यता का पतन
शास्त्रीय माया सभ्यता का पतन सातवीं से नौवीं शताब्दी के बीच दक्षिणी निचले क्षेत्रों के अनेक माया नगर-राज्यों के अस्थिर होकर उजड़ जाने की प्रक्रिया है। इसके कारणों में युद्ध, सूखा और पर्यावरणीय दबाव जैसे कारक सुझाए जाते हैं। आधुनिक विद्वान इसे पूर्ण विनाश के बजाय एक बड़ा परिवर्तन भी मानते हैं, क्योंकि माया लोग और संस्कृति बनी रही।
लगभग 800 · दक्षिण-पूर्व एशिया · धर्म
बोरोबुदुर
बोरोबुदूर विहार अथवा बरबुदूर इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रान्त के मगेलांग नगर में स्थित 750-850 ईसवी के मध्य का महायान बौद्ध विहार है। यह आज भी संसार में सबसे बड़ा बौद्ध विहार है। छः वर्गाकार चबूतरों पर बना हुआ है जिसमें से तीन का उपरी भाग वृत्ताकार है। यह 2,679 उच्चावचो और 504 बुद्ध प्रतिमाओं से सुसज्जित है। इसके केन्द्र में स्थित प्रमुख गुंबद के चारों और स्तूप वाली 72 बुद्ध प्रतिमायें हैं। यह विश्व का सबसे बड़ा और विश्व के महानतम बौद्ध मन्दिरों में से एक है।
802 · दक्षिण-पूर्व एशिया · राजनीति
ख्मेर साम्राज्य
ख्मेर साम्राज्य कम्बूजा में प्राचीन साम्राज्य था।
विवरण विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) लेख का पहला अनुच्छेद है। पूरा पाठ और मूल लिंक देखने के लिए घटना खोलें।