ChronoMap

आबेल तास्मान

अवधि
1642
क्षेत्र
ओशिनिया
श्रेणी
अन्वेषण

आबेल जैनजून तास्मान, डच नाविक, साहसिक अन्वेषक तथा व्यापारी थे। उनका स्थान १७वीं सदी के डच नाविकों तथा अन्वेषकों में सर्वश्रेष्ठ है। इन्होंने दक्षिणी प्रशांत महासागरीय क्षेत्र का विशद भ्रमण किया और तस्मानिया, न्यूजीलैंड, फीजी तथा छोटे-छोटे अन्य द्वीपों, समुद्रों तथा खाड़ियों का अन्वेषण किया। टैजमन अन्वेषक तथा नाविक होने के अतिरिक्त कुशल मानचित्रकार भी थे। डच ईस्ट इण्डिया कम्पनी (VOC) की सेवा में उनकी १६४२ से १६४४ की समुद्री यात्रा प्रसिद्ध है।

स्रोत: विकिपीडिया — आबेल तास्मान · CC BY-SA 4.0

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ