ChronoMap
सभी काल

दुनिया: 1640 का दशक

1640–1649

मानचित्र पर देखें

इस काल की घटनाएँ 4

  1. 1642 – 1651 · यूरोप · युद्ध

    अंग्रेज़ी गृहयुद्ध

    १६वीं तथा १७वीं शताब्दी में ऐंग्लिकन राजधर्म को प्रोटेस्टैंट धर्म की ओर प्रवृत्त करनेवाले कट्टर प्रोटेस्टैंट 'प्युरिटन' कहलाते हैं। उनके आंदोलन के फलस्वरूप सामूहिक चर्चवाद (कांग्रेगशनैलिज्म) का उदय हुआ था। वे आचरण की शुद्धता, पूजा की आडंबरहीनता तथा रविवार को पवित्र रखने पर बहुत बल देते थे। इस कारण आजकल 'प्यूरिटनवाद' उस विचारधारा का नाम बन गया है जिसमें आचरण, सिद्धांत आदि के विषय में संयम तथा शुद्धता का अधिक ध्यान रखा जाता है।

  2. 1644 · चीन · युद्ध

    शानहाई दर्रे का युद्ध

    शानहाई दर्रे का युद्ध 27 मई 1644 को चीन की महान दीवार के पूर्वी छोर पर शानहाई दर्रे में लड़ा गया। चिंग के राजप्रतिनिधि दोरगोन ने पूर्व मिंग सेनापति वू सानगुई के साथ मिलकर अल्पकालिक शुन राजवंश के संस्थापक विद्रोही नेता ली ज़िचेंग को पराजित किया। इस विजय के बाद चिंग सेना बीजिंग में प्रवेश कर गई और चीन पर चिंग शासन की शुरुआत हुई।

  3. 1648 · यूरोप · राजनीति

    वेस्टफेलिया की संधि

    वेस्टफ़ेलिया की संधि 1648 में हस्ताक्षरित एक महत्वपूर्ण शांति संधि थी, जिसने तीस वर्षों के युद्ध (1618-1648) और अस्सी वर्षों के युद्ध (1568-1648) को समाप्त किया। यह संधि जर्मनी के वेस्टफ़ेलिया क्षेत्र के मुंस्टर और ओस्नाब्रुक शहरों में हुई वार्ताओं के बाद संपन्न हुई।

  4. 1642 · ओशिनिया · अन्वेषण

    आबेल तास्मान

    आबेल जैनजून तास्मान, डच नाविक, साहसिक अन्वेषक तथा व्यापारी थे। उनका स्थान १७वीं सदी के डच नाविकों तथा अन्वेषकों में सर्वश्रेष्ठ है। इन्होंने दक्षिणी प्रशांत महासागरीय क्षेत्र का विशद भ्रमण किया और तस्मानिया, न्यूजीलैंड, फीजी तथा छोटे-छोटे अन्य द्वीपों, समुद्रों तथा खाड़ियों का अन्वेषण किया। टैजमन अन्वेषक तथा नाविक होने के अतिरिक्त कुशल मानचित्रकार भी थे। डच ईस्ट इण्डिया कम्पनी (VOC) की सेवा में उनकी १६४२ से १६४४ की समुद्री यात्रा प्रसिद्ध है।

विवरण विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) लेख का पहला अनुच्छेद है। पूरा पाठ और मूल लिंक देखने के लिए घटना खोलें।

अब भी जारी

लगभग इसी समय

इस अवधि के अन्य मानचित्र

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ