आर्यभटीय
- अवधि
- 499
- क्षेत्र
- भारत
- श्रेणी
- विज्ञान
आर्यभटीय प्राचीन भारतीय गणित का एक प्रसिद्ध ग्रंथ है जिसकी रचना आर्यभट प्रथम (४७६-५५०) ने की थी। यह संस्कृत भाषा में आर्या छन्द में काव्यरूप में रचित गणित तथा खगोलशास्त्र का ग्रंथ है। इसकी रचनापद्धति बहुत ही वैज्ञानिक और भाषा बहुत ही संक्षिप्त तथा मंजी हुई है। इसमें चार अध्यायों में १२३ श्लोक हैं। आर्यभटीय, दशगीतिका पाद से आरम्भ होती है।
स्रोत: विकिपीडिया — आर्यभटीय · CC BY-SA 4.0
कोई गलती दिखी? हमें बताएँ