नालन्दा महाविहार
- अवधि
- 427
- क्षेत्र
- भारत
- श्रेणी
- संस्कृति
नालंदा प्राचीन भारत में उच्च शिक्षा का सर्वाधिक महत्वपूर्ण और विख्यात केन्द्र था। महायान बौद्ध धर्म के इस शिक्षा-केन्द्र में हीनयान बौद्ध-धर्म के साथ ही अन्य देशों के छात्र पढ़ते थे। वर्तमान बिहार राज्य में पटना से 85.5 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और राजगीर से 11.5 किलोमीटर उत्तर में एक गाँव के पास अलेक्जेंडर कनिंघम द्वारा खोजे गए इस महान बौद्ध विश्वविद्यालय के भग्नावशेष इसके प्राचीन वैभव का बहुत कुछ अंदाज़ करा देते हैं। अनेक पुराभिलेखों और सातवीं शताब्दी में भारत के इतिहास को पढ़ने आया था के लिए आये चीनी यात्री ह्वेनसांग तथा इत्सिंग के यात्रा विवरणों से इस विश्वविद्यालय के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त होती है। यहाँ 10,000 छात्रों को पढ़ाने के लिए 2,000 शिक्षक थे। प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग ने 7 वीं शताब्दी में यहाँ जीवन का महत्त्वपूर्ण एक वर्ष एक विद्यार्थी और एक शिक्षक के रूप में व्यतीत किया था। प्रसिद्ध 'बौद्ध सारिपुत्र' का जन्म यहीं पर हुआ था।[उद्धरण चाहिए]
स्रोत: विकिपीडिया - नालन्दा महाविहार · CC BY-SA 4.0
आसपास की पहले और बाद की घटनाएँ
- लगभग 500 ई.पू.गौतम बुद्ध
- 322 ई.पू.मौर्य राजवंश
- 320गुप्त राजवंश
- 427नालन्दा महाविहारयह पृष्ठ
- 499आर्यभटीय
- 1757प्लासी का पहला युद्ध
इस भूमि पर किसने शासन किया
ऐतिहासिक सीमा डेटा (Cliopatria) के अनुसार यह स्थान जिन राज्यों में था। वर्ष डेटा के अंतराल (कुछ वर्षों से एक सदी) के अनुसार अनुमानित हैं। उस वर्ष का नक्शा देखने के लिए टैप करें।
4 और दिखाएँ
- 150 ई.पू. ~ 100 ई.पू.शुंग राजवंश
- 50 ई.पू.कण्व वंश
- 150 ~ 225कुषाण
- 250पूर्वी कुषाण
- 325 ~ 550गुप्त राजवंशयह पृष्ठ
- 575 ~ 600मौखरि वंश
- 625पुष्यभूति वंश
- 750कन्नौज
- 800 ~ 1160पाल वंश