ChronoMap

कादेश का युद्ध

अवधि
1274 ई.पू.
क्षेत्र
मध्य पूर्व
श्रेणी
युद्ध

कादेश का युद्ध रामेसेस द्वितीय के नेतृत्व में मिस्र साम्राज्य और मुवाताल्ली द्वितीय के नेतृत्व में हित्तिते साम्राज्य के बीच कादेश नाम के नगर में हुआ था। यह युद्ध १२७४ ईसापूर्व में हुआ था और यह इतिहास का पहला युद्ध है जिसका लिखित प्रमाण है साथ ही युद्ध में रणनीति का भी उल्लेख है। यह इतिहास का एेसा युद्ध है जिसमे कई रथों का उपयोग हुआ था, लगभग ५००० से ६००० रथ। यह युद्ध दोनों देशों के बीच शांति समझौते के साथ ख़त्म हुआ।

स्रोत: विकिपीडिया — कादेश का युद्ध · CC BY-SA 4.0

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ