नवपाषाण क्रांति
- अवधि
- 9001 ई.पू. – 3001 ई.पू.
- क्षेत्र
- मध्य पूर्व
- श्रेणी
- राजनीति
नवपाषाण क्रांति को प्रथम कृषि क्रांति के रूप में भी जाना जाता है। यह अफ्रीकी-यूरेशिया में नवपाषाण युग के दौरान कई मानव संस्कृतियों के लिए व्यापक परिवर्तन का दौर था जिसमें शिकार और संग्रहण की जीवनशैली से लेकर कृषि और बसावट की जीवनशैली में परिवर्तन हुआ परिणामस्वरूप जनसंख्या में वृद्धि संभव हुई। इन स्थायी समुदायों ने मनुष्यों को पौधों का अवलोकन करने और उन पर प्रयोग करने का अवसर दिया तथा यह भी जानने का अवसर दिया कि वे कैसे उगते और विकसित होते हैं। इस नये ज्ञान के कारण पौधों को फसलों के रूप में विकसित किया जाने लगा।
स्रोत: विकिपीडिया — नवपाषाण क्रांति · CC BY-SA 4.0
कोई गलती दिखी? हमें बताएँ