2023 इज़राइल-हमास युद्ध
- अवधि
- 2023 – 2025
- क्षेत्र
- मध्य पूर्व
- श्रेणी
- युद्ध
इसराइल और हमास के नेतृत्वाधीन फिलिस्तीनीय संग्रामी समूहों के बीच 7 अक्तूबर 2023 से मुख्यतः ग़ज़ा पट्टी और उसके आसपास सशस्त्र संघर्ष चल रहा है, साथ ही पश्चिमी तट और इसराइल-लिब्नान सीमा पर भी संघर्ष हो रही हैं। उस दिन, हमास के नेतृत्वाधीन फिलिस्तीनीय संग्रामियों ने ग़ज़ा पट्टी से दक्षिणी इसराइल पर बहुमुखी आक्रमण शुरू किया। आकस्मिक हमले में रॉकेटों की वर्षण शामिल थी, जबकि लगभग तीन हज़ार संग्रामियों ने ग़ज़ा-इसराइल बाधा को तोड़ दिया और इसराइलीय सैन्यस्थलों और नागरिक आबादी केन्द्रों पर हमला किया। हमलों के दौरान न्यूनतम 846 इसराइलीय नागरिक और 324 सैनिक और पुलिसकर्मी मारे गए, जबकि अनुमानित 240 इसराइली और विदेशी नागरिकों को बन्धक के रूप में ग़ज़ा पट्टी में ले जाया गया। 11 अक्टूबर तक, कुछ देशों ने इस हमले की आतंकवादी हमले के रूप में निन्दा की है, जबकि अन्य देशों ने इसका दोष इसराइल पर डाली है और फिलिस्तीनीय भूमि पर कब्ज़ा करने हेतु इसकी आलोचना की है। हमास ने कहा कि उसका हमला ग़ज़ा पट्टी की नाकाबंदी, अवैध इसराइलीय बस्तियों के विस्तार, इसराइलीय निवासियों की बढ़ती हिंसा और हालिया वृद्धि के जवाब में था। हमास के संग्रामियों का सफाया करने के बाद, इसराइलीय सेना ने एक व्यापक वायव बमबारी अभियान चलाकर जवाब दिया, जिसमें छः दिनों में ग़ज़ा ठिकानों पर छः हजार बम गिराए गए और ग़ज़ा पट्टी की कुल नाकाबंदी लगा दी गई, जिसके बाद ग़ज़ा पर बहुल भूमि आक्रमण किया गया।
स्रोत: विकिपीडिया — 2023 इज़राइल-हमास युद्ध · CC BY-SA 4.0
कोई गलती दिखी? हमें बताएँ