ChronoMap

ईरान-इराक़ युद्ध

अवधि
1980 – 1988
क्षेत्र
मध्य पूर्व
श्रेणी
युद्ध

ईरान और इराक़ के बीच युद्ध सन् 1980-88 के बीच लड़ा गया। यह युद्ध अनिर्णीत ख़त्म हुआ था। इस युद्ध का मुख्य कारण सीमा-विवाद था। ७० के दशक में इराक़ के साथ सीमा विवाद को लेकर जो सन्धि हुई थी उससे इराक़ सन्तुष्ट नहीं था। उस समय इरान राजनैतिक रूप से कमज़ोर था क्योंकि देश में इस्लामिक क्रांति अभी-अभी हुई थी। इसके सबसे खतरनाक परिणामों में से एक था - लेबनॉन में हिज़्बोल्ला का जन्म।

स्रोत: विकिपीडिया — ईरान-इराक़ युद्ध · CC BY-SA 4.0

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ