ChronoMap

कुषाण राजवंश

अवधि
लगभग 30
क्षेत्र
मध्य एशिया
श्रेणी
राजनीति

कुषाण राजवंश का उदय बाख़्त्र क्षेत्र मे हुआ था, जिसके शासको ने फिर अपने साम्राज्य की सीमाएं मध्य एशिया से उत्तर भारत तक फैलाई। कुषाण वंश के संस्थापक कुजुल कडफिसेस था। कुछ इतिहासकार इस वंश को चीन से आए युची या युएझ़ी लोगों के मूल का मानते हैं। यह लोग खुदको आर्य मानते थे और बाख़्त्री भाषा नामक ईरानी भाषा बोलते थे, जिसे यह आर्य भाषा कहते थे।

स्रोत: विकिपीडिया — कुषाण राजवंश · CC BY-SA 4.0

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ