दुनिया: 30 का दशक
30–39
मानचित्र पर देखेंइस काल की घटनाएँ 2
लगभग 30 · मध्य पूर्व · धर्म
यीशु को सूली पर चढ़ाया जाना
यीशु का क्रूसारोपण अर्थात् यीशु को सूली पर चढ़ाए जाने (Crucifixion of Jesus) की घटना पहली सदी के यहूदीया में हुई थी, संभवतः 30 ईस्वी या 33 ईस्वी में। इसका वर्णन चार विहित सुसमाचारों में किया गया है, जिसका उल्लेख नए नियम के पत्रों में किया गया है, जो अन्य प्राचीन स्रोतों से साक्ष्यांकित है और इसे एक संस्थापित ऐतिहासिक आयोजन माना जाता है। हालांकि इसके विवरण पर इतिहासकारों के बीच कोई सहमति नहीं है।
लगभग 30 · मध्य एशिया · राजनीति
कुषाण राजवंश
कुषाण राजवंश का उदय बाख़्त्र क्षेत्र मे हुआ था, जिसके शासको ने फिर अपने साम्राज्य की सीमाएं मध्य एशिया से उत्तर भारत तक फैलाई। कुषाण वंश के संस्थापक कुजुल कडफिसेस था। कुछ इतिहासकार इस वंश को चीन से आए युची या युएझ़ी लोगों के मूल का मानते हैं। यह लोग खुदको आर्य मानते थे और बाख़्त्री भाषा नामक ईरानी भाषा बोलते थे, जिसे यह आर्य भाषा कहते थे।
विवरण विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) लेख का पहला अनुच्छेद है। पूरा पाठ और मूल लिंक देखने के लिए घटना खोलें।