लम्बा कूच
- अवधि
- 1934 – 1935
- क्षेत्र
- चीन
- श्रेणी
- युद्ध
लॉन्ग मार्च या दीर्घ प्रयाण या लम्बा कूच 16 अक्टूबर 1934 से शुरु होकर 20 अक्टूबर 1935 तक चलने वाला चीन की साम्यवादी (कुंगचांगतांग) सेना का एक कूच था जब उनकी फ़ौज विरोधी गुओमिंदांग दल की सेना से बचने के लिए 370 दिनों में लगभग 6000 मील का सफ़र तय किया। वास्तव में यह एक कूच नहीं बल्कि कई कुचों की शृंखला थी जिसमें से जिआंगशी प्रान्त से अक्टूबर 1934 को शुरू हुआ कूच सबसे प्रसिद्ध है। यह कूच माओ ज़ेदोंग (माओ-त्से-तुंग) और झोऊ एन्लाई के नेतृत्व में किये गए और पश्चिमी चीन के दुर्गम क्षेत्रों से गुज़रकर पहले पश्चिम की ओर और फिर उत्तर मुड़कर शान्शी प्रान्त में ख़त्म हुआ। कुल मिलकर इस कूच पर 1,00,000 साम्यवादी सैनिक निकले थे लेकिन इसके अंत कर इनमें से 20% ही जीवित बचे।
स्रोत: विकिपीडिया — लम्बा कूच · CC BY-SA 4.0
कोई गलती दिखी? हमें बताएँ