ChronoMap

4 मई का आंदोलन

अवधि
1919
क्षेत्र
चीन
श्रेणी
राजनीति

4 मई का आंदोलन चीन का एक प्रमुख आंदोलन था। वर्साय की सन्धि की शर्तों से चीन का जनमानस उद्विग्न हो उठा। इस संधि द्वारा शांतुंग को जापान को देने का जो निर्णय लिया गया उससे चीन के राष्ट्रीय हित और प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा। 4 म‌ई 1919 ई. को प्राय: पांच हजार विद्यार्थियों ने पेकिंग में विराट प्रदर्शन किया। ऐसा क्षोभ प्रदर्शन उसी दिन शंघाई शहर में भी हुआ। सारे चीन में नवयुवकों और विद्यार्थियों के आंदोलन की धूम मच गई। यह आंदोलन केवल युवा वर्ग तक ही सीमित नहीं रहा गया। इसमें मध्यम वर्ग के लोग, श्रमिक और अन्य वर्ग के लोग सम्मिलित थे। आंदोलनकारी चीन के किसी भी भूभाग पर किसी अन्य राष्ट्र का अधिकार स्वीकार करने को तैयार नहीं थे। वे गौरव की रक्षा किसी भी मूल्य पर करने को तैयार थे। इसी जन आक्रोश के बीच चीन में प्रगतिशील शक्तियां सजग हो गई और चीन के आधुनिक करण का प्रयास इस आंदोलन से ही आरंभ हो गया।

स्रोत: विकिपीडिया — 4 मई का आंदोलन · CC BY-SA 4.0

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ