चीनी गृहयुद्ध

फ़ोटो: Unknown · Public domain
अवधि
1927 ~ 1949
क्षेत्र
चीन
श्रेणी
युद्ध

चीनी गृहयुद्ध चीन गणराज्य की नेतृत्व कर रही गुओमिंदांग दल और चीनी साम्यवादी दल के बीच 1945 से 1949 तक चलने वाला संघर्ष था। वास्तव में यह गृहयुद्ध समय-समय पर 1927 से ही जारी रहा, जब गुओमिंदांग के नेता च्यांग काई शेक ने साम्यवादियों को कुचलने के लिए उनके विरुद्ध प्रथम कड़ा अभियान चलाया। इन दोनों के बीच झड़पें 1937 तक चली, जब जापान ने चीन पर आक्रमण करा। इसके बाद 1937–1945 काल में द्वितीय चीन-जापान युद्ध चला और यह दोनों दल जापान से लड़ने के लिए आपसी सहयोग करने लगे। इस काल के अंत भाग में जापान द्वितीय विश्ववयुद्ध में उलझ गया और यह चीन-जापान युद्ध उसी का एक भाग बन गया। इसमें 1945 में जापान की पराजय होने के बाद, गुओमिंदांग-साम्यवादी गृहयुद्ध फिर आरम्भ हो गया और 1949 तक साम्यवादी चीन की मुख्यभूमि पर हावी हो गये जहाँ उन्होंने जनवादी गणतंत्र चीन की स्थापना करी, जबकि गुओमिंदांग ने ताइवान में जा कर गढ़ बना लिया और वहाँ चीनी गणराज्य की नीव रखी। उस समय से इन दोनों की स्थिति लगभग वैसी ही है।

स्रोत: विकिपीडिया - चीनी गृहयुद्ध · CC BY-SA 4.0

आसपास की पहले और बाद की घटनाएँ

  1. 1772 ~ 1782Compilation of the Siku Quanshu
  2. 1793Macartney Embassy meets the Qianlong Emperor
  3. 19194 मई का आंदोलन
  4. 1927 ~ 1949चीनी गृहयुद्धयह पृष्ठ
  5. 1949चीनी जनवादी गणराज्य की स्थापना की घोषणा
  6. 1958 ~ 1962ग्रेट लीप फ़ॉर्वर्ड
  7. 1966 ~ 1976सांस्कृतिक क्रांति

इस भूमि पर किसने शासन किया

ऐतिहासिक सीमा डेटा (Cliopatria) के अनुसार यह स्थान जिन राज्यों में था। वर्ष डेटा के अंतराल (कुछ वर्षों से एक सदी) के अनुसार अनुमानित हैं। उस वर्ष का नक्शा देखने के लिए टैप करें।

इस अवधि के अन्य मानचित्र

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ