सप्तवर्षीय युद्ध
- अवधि
- 1756 – 1763
- क्षेत्र
- यूरोप
- श्रेणी
- युद्ध
सप्तवर्षीय युद्ध एक विश्वयुद्ध था जो 1756 तथा 1763 के बीच लड़ा गया। इसमें 1756 से 1763 तक की सात वर्ष अवधि में युद्ध की तीव्रता अधिक थी। इसमें उस समय की प्रमुख राजनीतिक तथा सामरिक रूप से शक्तिशाली देश शामिल थे। इसका प्रभाव योरप, उत्तरी अमेरिका, केंद्रीय अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीकी समुद्रतट, भारत तथा फिलीपींस पर पड़ा। भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में इसे तृतीय कर्नाटक युद्ध कहते हैं। विश्व के दूसरे क्षेत्रों में इसे 'द फ्रेंच ऐण्ड इण्डियन वार' ; मॉमेरियन वार ; तृतीय सिलेसियन युद्ध आदि के नाम से जाना जाता है।
स्रोत: विकिपीडिया — सप्तवर्षीय युद्ध · CC BY-SA 4.0
कोई गलती दिखी? हमें बताएँ