ChronoMap

तैमूरी साम्राज्य की स्थापना

अवधि
1370
क्षेत्र
मध्य एशिया
स्थान
समरक़ंद
श्रेणी
राजनीति

तैमूरी राजवंश, स्वयंभू तुर्की-मंगोल नस्ल का एक सुन्नी मुसलमान साम्राज्य था जिसने मध्य एशिया और उत्तरी भारतीय उपमहाद्वीप के विस्तृत इलाक़ों पर राज किया। अपने चरम पर इसके साम्राज्य में समस्त ईरान, अफ़्ग़ानिस्तान और उज़बेकिस्तान के साथ-साथ पाकिस्तान, उत्तर भारत, आनातोलिया, कॉकस और मेसोपोटामिया के बड़े भूभाग शामिल थे। इस राजवंश की नीव १४वीं शताब्दी ईसवी में तैमूरलंग नामक आक्रामक और विजेता ने रखी थी। १६वीं सदी में उज़बेकिस्तान की फ़रग़ना वादी से भारत पर आक्रमण करके मुग़ल सलतनत की स्थापना करने वाले बाबर भी इसी तैमूरी राजवंश का हिस्सा था। क्योंकि तैमूरलंग को अक्सर 'अमीर तैमूर' कहा जाता था इसलिए इस राजघराने के वंशज अपने नामों में अक्सर 'मिर्ज़ा' जोड़ लिया करते थे जो 'अमीरज़ादा' का संक्षिप्त रूप है।

स्रोत: विकिपीडिया — तैमूरी राजवंश · CC BY-SA 4.0

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ