दुनिया: 1370 का दशक
1370–1379
मानचित्र पर देखेंइस काल की घटनाएँ 2
1370 · मध्य एशिया · राजनीति
तैमूरी साम्राज्य की स्थापना
तैमूरी राजवंश, स्वयंभू तुर्की-मंगोल नस्ल का एक सुन्नी मुसलमान साम्राज्य था जिसने मध्य एशिया और उत्तरी भारतीय उपमहाद्वीप के विस्तृत इलाक़ों पर राज किया। अपने चरम पर इसके साम्राज्य में समस्त ईरान, अफ़्ग़ानिस्तान और उज़बेकिस्तान के साथ-साथ पाकिस्तान, उत्तर भारत, आनातोलिया, कॉकस और मेसोपोटामिया के बड़े भूभाग शामिल थे। इस राजवंश की नीव १४वीं शताब्दी ईसवी में तैमूरलंग नामक आक्रामक और विजेता ने रखी थी। १६वीं सदी में उज़बेकिस्तान की फ़रग़ना वादी से भारत पर आक्रमण करके मुग़ल सलतनत की स्थापना करने वाले बाबर भी इसी तैमूरी राजवंश का हिस्सा था। क्योंकि तैमूरलंग को अक्सर 'अमीर तैमूर' कहा जाता था इसलिए इस राजघराने के वंशज अपने नामों में अक्सर 'मिर्ज़ा' जोड़ लिया करते थे जो 'अमीरज़ादा' का संक्षिप्त रूप है।
1377 · कोरिया · विज्ञान
जिकजी
जिकजी एक कोरियाई बौद्ध दस्तावेज़ का संक्षिप्त शीर्षक है जिसका शीर्षक महान बौद्ध पुजारियों की ज़ेन शिक्षाओं का संकलन में अनुवादित किया जा सकता है। जिकजी सिम्चे का अर्थ है,यदि आप ज़ेन ध्यान के माध्यम से किसी व्यक्ति के हृदय को सही ढंग से देखते हैं, तो आप महसूस करेंगे कि हृदय की प्रकृति बुद्ध का हृदय है। 1377 में गोरीयो राजवंश के दौरान मुद्रित, यह जंगम धातु प्रकार के साथ मुद्रित दुनिया की सबसे पुरानी प्रचलित पुस्तक है। यूनेस्को ने सितंबर 2001 में जिकजी को दुनिया के सबसे पुराने मेटलॉइड प्रकार के रूप में पुष्टि की और इसे मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड प्रोग्राम में शामिल किया।
विवरण विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) लेख का पहला अनुच्छेद है। पूरा पाठ और मूल लिंक देखने के लिए घटना खोलें।
अब भी जारी
लगभग इसी समय
- मंगोल आक्रमण और विजय1206 – 1368
- काली मौत1346 – 1353
- जोसॉन राजवंश की स्थापना1392
- मनसा मूसा की मक्का यात्रा1324
- मिंग राजवंश की स्थापना1368
- झेंग हे की समुद्री यात्राएँ1405 – 1433
- तेनोच्तितलान की स्थापना1325
- आशिकागा शोगुनेट1336
- अयुध्या राज्य1351
- कोसोवो का युद्ध1389
- मलक्का सल्तनत1400
- अंकारा का युद्ध1402