परमाणु अप्रसार संधि
- अवधि
- 1968
- क्षेत्र
- उत्तर अमेरिका
- श्रेणी
- राजनीति
परमाणु अप्रसार संधि को एनपीटी के नाम से जाना जाता है। इसका उद्देश्य विश्व भर में परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने के साथ-साथ परमाणु परीक्षण पर अंकुश लगाना है। १ जुलाई १९६८ से इस समझौते पर हस्ताक्षर होना शुरू हुआ। अभी इस संधि पर हस्ताक्षर कर चुके देशों की संख्या १९१ है। जिसमें पांच के पास नाभिकीय हथियार हैं। ये देश हैं- अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन। सिर्फ पांच संप्रभुता संपन्न देश इसके सदस्य नहीं हैं। ये हैं- भारत, इजरायल, पाकिस्तान द.सुदान और उत्तरी कोरिया। एनपीटी के तहत भारत को परमाणु संपन्न देश की मान्यता नहीं दी गई है। जो इसके दोहरे मापदंड को प्रदर्शित करती है। इस संधि का प्रस्ताव आयरलैंड ने रखा था और सबसे पहले हस्ताक्षर करने वाला राष्ट्र है फिनलैंड। इस संधि के तहत परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र उसे ही माना गया है जिसने १ जनवरी १९६७ से पहले परमाणु हथियारों का निर्माण और परीक्षण कर लिया हो। इस आधार पर ही भारत को यह दर्जा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं प्राप्त है। क्योंकि भारत ने पहला परमाणु परीक्षण १९७४ में किया था। उत्तरी कोरिया ने इस सन्धि पर हस्ताक्षर किये, इसका उलंघन किया और फिर इससे बाहर आ गया।
स्रोत: विकिपीडिया - परमाणु अप्रसार संधि · CC BY-SA 4.0
आसपास की पहले और बाद की घटनाएँ
- 1903राइट बंधुओं की पहली उड़ान
- 1929 ~ 1939महामन्दी
- 1964नागरिक अधिकार अधिनियम 1964
- 1968परमाणु अप्रसार संधियह पृष्ठ
- 200111 सितम्बर 2001 के हमले
- 2007 ~ 20092007-2009 का वित्तीय संकट
- 20216 जनवरी को अमेरिकी कैपिटल पर हमला
इस भूमि पर किसने शासन किया
ऐतिहासिक सीमा डेटा (Cliopatria) के अनुसार यह स्थान जिन राज्यों में था। वर्ष डेटा के अंतराल (कुछ वर्षों से एक सदी) के अनुसार अनुमानित हैं। उस वर्ष का नक्शा देखने के लिए टैप करें।
इस अवधि के अन्य मानचित्र
- युद्ध मानचित्रवियतनाम युद्ध
- युद्ध मानचित्रनाइजीरियाई गृह युद्ध
- महामारी मानचित्रसातवीं हैजा महामारी
- महामारी मानचित्रहांगकांग फ़्लू