History Map World

वैश्विक स्थान-निर्धारण प्रणाली

अवधि
1978
नक्शा
आविष्कार मानचित्र

जीपीएस अथवा वैश्विक स्थान-निर्धारण प्रणाली, एक वैश्विक नौवहन उपग्रह प्रणाली है जिसका विकास संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा विभाग ने किया है। २७ अप्रैल, १९९५ से इस प्रणाली ने पूरी तरह से काम करना शुरू कर दिया था। वर्तमान समय में जी.पी.एस का प्रयोग बड़े पैमाने पर होने लगा है। इस प्रणाली के प्रमुख प्रयोग नक्शा बनाने, जमीन का सर्वेक्षण करने, वाणिज्यिक कार्य, वैज्ञानिक प्रयोग, सर्विलैंस और ट्रेकिंग करने तथा जियोकैचिंग के लिये भी होते हैं। पहले पहल उपग्रह नौवहन प्रणाली ट्रांजिट का प्रयोग अमेरिकी नौसेना ने १९६० में किया था। आरंभिक चरण में जीपीएस प्रणाली का प्रयोग सेना के लिए किया जाता था, लेकिन बाद में इसका प्रयोग नागरिक कार्यो में भी होने लगा।

स्रोत: विकिपीडिया — वैश्विक स्थान-निर्धारण प्रणाली · CC BY-SA 4.0

आसपास की पहले और बाद की घटनाएँ

  1. 1945संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र
  2. 1951सैन फ्रांसिस्को संधि
  3. 1969अरपानेट
  4. 1978वैश्विक स्थान-निर्धारण प्रणालीयह पृष्ठ

इस भूमि पर किसने शासन किया

ऐतिहासिक सीमा डेटा (Cliopatria) के अनुसार यह स्थान जिन राज्यों में था। वर्ष डेटा के अंतराल (कुछ वर्षों से एक सदी) के अनुसार अनुमानित हैं। उस वर्ष का नक्शा देखने के लिए टैप करें।

इस अवधि के अन्य मानचित्र

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ