ChronoMap
सभी काल

दुनिया: 1970 का दशक

1970–1979

मानचित्र पर देखें

इस काल की घटनाएँ 12

  1. 1978 · चीन · अर्थव्यवस्था

    चीन में सुधार और खुलापन

    1976 में माओ त्से-तुंग की मृत्यु के बाद देंग श्याओपिंग के नेतृत्व में 1978 से चीन में शुरू किए गए आर्थिक सुधारों की नीति। इसके तहत बाज़ार तंत्र और विदेशी निवेश को धीरे-धीरे अपनाया गया, जिससे चीन ने तीव्र आर्थिक विकास किया।

  2. 1973 · मध्य पूर्व · युद्ध

    योम किप्पुर युद्ध

    अक्टूबर 1973 में मिस्र और सीरिया के नेतृत्व वाले अरब गठबंधन ने यहूदी पर्व योम किप्पुर के दिन इज़राइल पर हमला किया। अधिकांश लड़ाई 1967 में इज़राइल द्वारा कब्ज़ा किए गए सिनाई प्रायद्वीप और गोलन पहाड़ियों में हुई, और इसके बाद अरब तेल उत्पादकों ने तेल प्रतिबंध लगाया जिससे वैश्विक तेल संकट पैदा हुआ।

  3. 1973 · मध्य पूर्व · अर्थव्यवस्था

    1973 तेल संकट

    1973 का तेल संकट एक वैश्विक तेल संकट था, जिसे मुख्य रूप से अरब देशों द्वारा तेल निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के कारण उत्पन्न हुआ था। यह संकट अक्टूबर 1973 में तब शुरू हुआ जब अरबी पेट्रोलियम निर्यातक देशों (OAPEC) ने उन देशों के खिलाफ पूर्ण तेल प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की थी, जिन्होंने 1973 के यॉम किपुर युद्ध में इज़राइल का समर्थन किया था। यह युद्ध मिस्र और सीरिया द्वारा इज़राइल पर आक्रमण करने के बाद शुरू हुआ था, जिनका उद्देश्य 1967 के छह दिवसीय युद्ध में खोई हुई अपनी भूमि को पुनः प्राप्त करना था। इस प्रतिबंध का नेतृत्व सऊदी अरब के किंग फैसल ने किया था। प्रारंभ में, OAPEC ने कनाडा, जापान, नीदरलैंड, यूनाइटेड किंगडम, और संयुक्त राज्य अमेरिका को निशाना बनाया था, और बाद में पुर्तगाल, रोडेशिया और दक्षिण अफ्रीका को भी इसमें शामिल कर लिया गया।

  4. 1973 · दक्षिण अमेरिका · राजनीति

    1973 का चिली तख़्तापलट

    11 सितंबर 1973 को जनरल ऑगस्तो पिनोशे के नेतृत्व में चिली की सेना ने समाजवादी राष्ट्रपति साल्वाडोर अयेंदे की सरकार को अपदस्थ कर दिया। अयेंदे की मृत्यु हुई और 1990 तक चली पिनोशे की सैन्य तानाशाही शुरू हुई।

  5. 1975 · दक्षिण-पूर्व एशिया · युद्ध

    साइगॉन का पतन

    30 अप्रैल 1975 को उत्तरी वियतनाम की सेना ने दक्षिण वियतनाम की राजधानी साइगॉन पर कब्ज़ा कर लिया, जिससे वियतनाम युद्ध समाप्त हुआ। हज़ारों नागरिकों और अमेरिकी कर्मियों को निकाला गया, और 1976 में वियतनाम का औपचारिक पुनर्एकीकरण हुआ।

  6. 1975 – 1979 · दक्षिण-पूर्व एशिया · राजनीति

    कम्बोडियाई नरसंहार

    कम्बोडियाई नरसंहार कंबोडियाई लोगों पर हुआ उत्पीड़न और नरसंहार था। इसए कम्पूचिया की साम्यवादी पार्टी के महासचिव पोल पॉट के नेतृत्व में ख्मेर रूज द्वारा किया गया, जिन्होंने कंबोडिया को पूरी तरह से आत्मनिर्भर कृषि समाजवादी समाज की ओर धकेला। इसके कारण १९७५ से १९७९ तक १५ से २० लाख लोगों की मृत्यु हुई, जो कंबोडिया की १९७५ की आबादी का लगभग एक चौथाई था ।

  7. 1978 – 1979 · मध्य पूर्व · राजनीति

    ईरान की इस्लामी क्रांति

    ईरान की इस्लामी क्रांति सन् 1979 में हुई थी जिसके फलस्वरूप ईरान को एक इस्लामी गणराज्य घोषित कर दिया गया था। इस क्रांति को फ्रांस की राज्यक्रांति और बोल्शेविक क्रांति के बाद विश्व की सबसे महान क्रांति कहा जाता है। इसके कारण पहलवी वंश का अंत हो गया था और अयातोल्लाह ख़ोमैनी ईरान के प्रमुख बने थे।। ईरान का नया शासन एक धर्मतंत्र है जहाँ सर्वोच्च नेता धार्मिक इमाम (अयातोल्लाह) होता है पर शासन एक निव्राचित राष्ट्रपति चलाता है। ग़ौरतलब है कि ईरान एक शिया बहुल देश है।

  8. 1979 – 1989 · भारत · युद्ध

    अफ़ग़ानिस्तान में सोवियत युद्ध

    सोवियत अफ़्ग़ान युद्ध 1979 और 1989 के बीच सोवियत सेना तथा मुज़ाहिदीन लड़ाकों के बीच लड़ा गया अफ़ग़निस्तानी गृहयुद्ध था। मुज़ाहिदीन, अफ़ग़निस्तान की साम्यवादी सरकार का तख्तापलट करना चाहते थे, जिसे सोवियत रूस का समर्थन प्राप्त था। मुजाहिदीन घुसपैठियों को अमेरिका तथा पाक़िस्तान का समर्थन प्राप्त था। यह 1989 में सोवियत सैनिकों की हार और वापसी में समाप्त हो गया।

  9. 1971 · भारत · युद्ध

    बांग्लादेश मुक्ति युद्ध

    बांग्लादेश का स्वतंत्रता संग्राम १९७१ में हुआ था, इसे 'मुक्ति संग्राम' भी कहते हैं। यह युद्ध वर्ष १९७१ में २५ मार्च से १६ दिसम्बर तक चला था। इस रक्तरंजित युद्ध के माध्यम सेे बांलादेश ने पाकिस्तान से स्वाधीनता प्राप्त की। 16 दिसम्बर सन् 1971 को बांग्लादेश बना था। भारत की पाकिस्तान पर इस ऐतिहासिक जीत को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। पाकिस्तान पर यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक थी। भारत ने ९३ हजार पाकिस्तानी सैनिकों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।

  10. 1974 · यूरोप · राजनीति

    कार्नेशन क्रांति

    25 अप्रैल 1974 को पुर्तगाल में सैन्य अधिकारियों ने तख़्तापलट कर मार्सेलो कैटानो और सालाज़ार द्वारा स्थापित एस्तादो नोवो तानाशाही को समाप्त कर दिया। लगभग रक्तहीन इस क्रांति से पुर्तगाल में लोकतंत्र आया और अफ़्रीका में उसके उपनिवेशों को स्वतंत्रता मिली।

  11. 1974 · भारत · विज्ञान

    मुस्कुराते बुद्ध

    मुस्कुराते बुद्ध, या पोखरण-1 भारत द्वारा किया गया प्रथम सफल परमाणु परीक्षण का कूटनाम है। यह परीक्षण जिसे 18 मई 1974 को पोखरण (राजस्थान) में सेना के स्थल पर जिसे पोखरण टेस्ट रेंज कहते है वह वरिष्ठ सेना के अफ़सरों की निगरानी में किया गया।

  12. 1973 · ओशिनिया · संस्कृति

    सिडनी ओपेरा हाउस

    सिडनी ओपेरा हाउस, सिडनी, न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया में स्थित प्रदर्शन कलाओं का एक बहु-स्थलीय केंद्र है। इसकी कल्पना डैनिश वास्तुकार जॉर्न उत्ज़ॉन ने की थी साथ ही उन्होने इसका अधिकांश निर्माण भी करवाया था। जॉर्न उत्ज़ॉन को इसके लिए, 2003 में वास्तुकला का सर्वोच्च सम्मान पुलित्ज़र पुरस्कार प्रदान किया गया था।

विवरण विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) लेख का पहला अनुच्छेद है। पूरा पाठ और मूल लिंक देखने के लिए घटना खोलें।

अब भी जारी

लगभग इसी समय

इस अवधि के अन्य मानचित्र

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ