History Map World

रडार

अवधि
1935
नक्शा
आविष्कार मानचित्र

रडार (radar) वस्तुओं का पता लगाने वाली एक प्रणाली है जो सूक्ष्मतरंगों का उपयोग करती है। इसकी सहायता से गतिमान वस्तुओं जैसे वायुयान, जलयान, मोटरगाड़ियों आदि की दूरी (परास), ऊंचाई, दिशा, चाल आदि का दूर से ही पता चल जाता है। इसके अलावा मौसम में तेजी से आ रहे परिवर्तनों का भी पता चल जाता है। 'रडार' (RADAR) शब्द मूलतः एक संक्षिप्त रूप है जिसका प्रयोग अमेरिका की नौसेना ने १९४० में 'रेडियो डिटेक्शन ऐण्ड रेंजिंग' के लिये प्रयोग किया था। बाद में यह संक्षिप्त रूप इतना प्रचलित हो गया कि अंग्रेजी शब्दावली में आ गया और अब इसके लिये बड़े अक्षरों (कैपिटल) का इस्तेमाल नहीं किया जाता। इसकी खोज का श्रेय रॉबर्ट वाटसन वाट्ट को दिया जाता है।

स्रोत: विकिपीडिया — रडार · CC BY-SA 4.0

आसपास की पहले और बाद की घटनाएँ

  1. 1916सोम का युद्ध
  2. 1916ईस्टर विद्रोह
  3. 1928केलाग-ब्रियाँ समझौता
  4. 1935रडारयह पृष्ठ
  5. 1940फ़्रांस का युद्ध
  6. 1944नारमैण्डी अवतरण
  7. 1992मास्ट्रिच संधि

इस भूमि पर किसने शासन किया

ऐतिहासिक सीमा डेटा (Cliopatria) के अनुसार यह स्थान जिन राज्यों में था। वर्ष डेटा के अंतराल (कुछ वर्षों से एक सदी) के अनुसार अनुमानित हैं। उस वर्ष का नक्शा देखने के लिए टैप करें।

इस अवधि के अन्य मानचित्र

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ