622 – 750
प्रारंभिक मुस्लिम विजय या प्रारंभिक इस्लामी विजय, जिन्हें अरब विजय भी कहा जाता है, ये पैग़म्बर मुहम्मद ﷺ, इस्लाम के संस्थापक, द्वारा आरंभ किए गए धार्मिक युद्धों की एक श्रृंखला थी, जिसे बाद में प्रारंभिक मुसलमानों ने जारी रखा। 622 ई. में आप ﷺ ने अरब प्रायद्वीप के मदीना में प्रथम इस्लामी राज्य की स्थापना की, जहाँ से मुस्लिम सेनाओं ने राशिदून खिलाफत और फिर उमय्यद खिलाफत के काल में तीव्र गति से विस्तार किया और अगली एक शताब्दी के दौरान इस्लामी विधि का प्रसार पश्चिमी एशिया और उत्तरी अफ्रीका के अधिकांश भागों, दक्षिण एशिया और मध्य एशिया के कुछ भागों तथा भूमध्य सागर के यूरोपीय क्षेत्रों तक हो गया। स्कॉटिश इतिहासकार जेम्स बुकान के अनुसार: "गति और व्यापकता की दृष्टि से, प्रथम अरब विजयों की तुलना केवल सिकंदर महान की विजयों से की जा सकती है और ये अधिक स्थायी थीं।" विस्तार के शिखर पर, खिलाफतों के अधीन मुस्लिम क्षेत्र लगभग 13,000,000 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ था, जो पूर्व में भारतीय उपमहाद्वीप से पश्चिम में आइबेरियाई प्रायद्वीप तक विस्तृत था।
इस समय कोई बड़ी लड़ाई जारी नहीं