दुनिया: 1060 का दशक
1060–1069
मानचित्र पर देखेंइस काल की घटनाएँ 2
1066 · यूरोप · युद्ध
हेस्टिंग्स का युद्ध
हेस्टिंग्स का युद्ध 14 अक्टूबर 1066 को इंग्लैण्ड के एंग्लो-सैक्सन राजा हेरॉल्ड गॉडविनसन और नॉर्मंडी के ड्यूक विलियम के नेतृत्व वाली आक्रमणकारी सेना के बीच लड़ा गया था। यह युद्ध मध्यकालीन यूरोपीय इतिहास की सबसे निर्णायक लड़ाइयों में से एक था। इस युद्ध के अंत में, विलियम "द बैस्टर्ड" के बजाय "विलियम द कॉन्करर" के रूप में उभरे। न केवल उन्होंने हेरॉल्ड और उनके दो भाइयों को मार डाला, बल्कि एंग्लो-सैक्सन शासक वर्ग का भी बड़ा हिस्सा समाप्त कर दिया। इसके बाद, विलियम ने लंदन की ओर सतर्कता से कदम बढ़ाए और 25 दिसंबर 1066 को इंग्लैंड के राजा का ताज पहनाया गया।
1066 · यूरोप · युद्ध
स्टैमफ़र्ड ब्रिज का युद्ध
स्टैमफ़र्ड ब्रिज का युद्ध 25 सितंबर 1066 को इंग्लैंड के यॉर्कशायर क्षेत्र में लड़ा गया। राजा हैरोल्ड गॉडविनसन की अंग्रेज़ सेना ने नॉर्वे के राजा हैराल्ड हार्डराडा और हैरोल्ड के भाई टॉस्टिग की आक्रमणकारी सेना को पराजित किया, जिसमें दोनों मारे गए। इसे इंग्लैंड पर वाइकिंग युग के बड़े आक्रमणों का अंत माना जाता है।
विवरण विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) लेख का पहला अनुच्छेद है। पूरा पाठ और मूल लिंक देखने के लिए घटना खोलें।
लगभग इसी समय
- क्रूसयुद्ध1096 – 1291
- धार्मिक महाविच्छेद1054
- अंकोरवाट का निर्माण आरंभलगभग 1113
- ग्विजू का युद्ध1019
- सलजूक़ साम्राज्य1037
- बी शेंग का चल मुद्रण आविष्कारलगभग 1040
- मैंज़िकर्ट का युद्ध1071