ChronoMap
सभी काल

दुनिया: 1200 का दशक

1200–1209

मानचित्र पर देखें

इस काल की घटनाएँ 4

  1. 1206 · मध्य एशिया · राजनीति

    चंगेज़ ख़ान का राज्यारोहण

    चंगेज़ ख़ाँ एक मंगोल ख़ान (शासक) था उसने मंगोल साम्राज्य के विस्तार में एक अहम भूमिका निभाई। वह अपनी संगठन शक्ति, बर्बरता तथा साम्राज्य विस्तार के लिए प्रसिद्ध हुआ। वह पूर्वोत्तर एशिया के कई घुमंतू जनजातियों को एकजुट करके सत्ता में आया। साम्राज्य की स्थापना के बाद और "चंगेज़ ख़ाँ" की घोषणा करने के बाद, मंगोल आक्रमणों को शुरू किया गया, जिसने अधिकांश यूरेशिया विजय प्राप्त की। अपने जीवनकाल में शुरू किए गए अभियान क़रा खितई, कैकिशस और ख्वारज़्मियाँ, पश्चिमी ज़िया और जीन राजवंशों के खिलाफ, शामिल हैं। मंगोल साम्राज्य ने मध्य एशिया और चीन के एक महत्वपूर्ण हिस्से पर कब्जा कर लिया।

  2. 1206 – 1368 · मध्य एशिया · युद्ध

    मंगोल आक्रमण और विजय

    मंगोल आक्रमण और विजय 13वीं और 14वीं शताब्दियों के दौरान हुए जिससे इतिहास का सबसे बड़े सन्निहित साम्राज्य मंगोल साम्राज्य (1206–1368) का निर्माण हुआ तथा सन् 1260 तक इसने यूरेशिया के एक बड़े हिस्से पर अधिकार कर लिया। इतिहासकार मंगोल विध्वंस को इतिहास की सबसे घातक प्रकरणों में से एक मानते हैं।

  3. लगभग 1200 · अफ़्रीका · संस्कृति

    ग्रेट जिम्बाब्वे

    ग्रेट ज़िम्बाब्वे आधुनिक देश ज़िम्बाब्वे की दक्षिण-पूर्वी पहाड़ियों में मास्विंगो के पास एक शहर था। यह 1000 ईस्वी से बसा हुआ था, और 13वीं शताब्दी से जिम्बाब्वे साम्राज्य की राजधानी के रूप में कार्य करता था। यह पूर्व-औपनिवेशिक दक्षिणी अफ़्रीका में सबसे बड़ी पत्थर की संरचना है। शहर का निर्माण 11वीं सदी में शुरू हुआ और 16वीं या 17वीं सदी में इसे छोड़े जाने तक जारी रहा। ये इमारतें शोना लोगों के पूर्वजों द्वारा बनाई गई थीं, जो वर्तमान में ज़िम्बाब्वे और आसपास के देशों में स्थित हैं। पत्थर का शहर 7.22 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है और अपने चरम पर 18,000 लोगों तक रह सकता था, जिससे इसका जनसंख्या घनत्व लगभग 2,500 निवासी प्रति वर्ग किलोमीटर हो गया। इस पर केंद्रित जिम्बाब्वे राज्य संभवतः 50,000 वर्ग किमी में फैला हुआ है।इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है।

  4. 1206 · भारत · राजनीति

    दिल्ली सल्तनत

    दिल्ली सल्तनत मध्यकालीन भारत का एक सल्तनत था, जिसका राज भारतीय उपमहाद्वीप के प्रमुख भाग में था। ये पाँच वंश थे- गुलाम वंश, ख़िलजी वंश, तुग़लक़ वंश, सैयद वंश, तथा लोदी वंश । इनमें से पहले चार वंश मूल रूप से तुर्क थे और आखरी अफगान था।

विवरण विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) लेख का पहला अनुच्छेद है। पूरा पाठ और मूल लिंक देखने के लिए घटना खोलें।

अब भी जारी

लगभग इसी समय

इस अवधि के अन्य मानचित्र

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ