तराइन का युद्ध
- अवधि
- 1192
- क्षेत्र
- भारत
- श्रेणी
- युद्ध
तराइन का युद्ध अथवा तरावड़ी का युद्ध युद्धों की एक ऐसी शृंखला है, जिसने पूरे उत्तर भारत को मुस्लिम नियंत्रण के लिए खोल दिया। ये युद्ध मोहम्मद ग़ौरी और अजमेर तथा दिल्ली के चौहान (चहमान) राजपूत शासक पृथ्वी राज तृतीय के बीच हुये। युद्ध क्षेत्र भारत के वर्तमान राज्य हरियाणा के करनाल जिले में करनाल और थानेश्वर (कुरुक्षेत्र) के बीच था, जो दिल्ली से 113 किमी उत्तर में स्थित है।
स्रोत: विकिपीडिया — तराइन का युद्ध · CC BY-SA 4.0
कोई गलती दिखी? हमें बताएँ