ChronoMap
सभी काल

दुनिया: 1600 का दशक

1600–1609

मानचित्र पर देखें

इस काल की घटनाएँ 3

  1. 1600 · जापान · युद्ध

    सेकिगाहारा का युद्ध

    सेकिगाहारा का युद्ध 21 अक्टूबर 1600 को आज के जापान के गिफ़ु प्रांत में सेंगोकु काल के अंत में लड़ा गया। तोकुगावा इएयासु के नेतृत्व वाली पूर्वी सेना ने इशिदा मित्सुनारी की पश्चिमी सेना को पराजित किया। इस विजय से 1603 में तोकुगावा शोगुनेट की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ।

  2. 1603 · जापान · राजनीति

    एदो शोगुनेट की स्थापना

    तोकुगावा शोगुनराज या 'तोकुगावा शोगूनशाही' जिसे तोकुगावा बकुफु या एदो बकुफु यह जापान की अंतिम सैन्यवादी सामंती सरकार थी जिसकी स्थापना सन १६०३ में हुई थी और सन १८६८ में इसका अंत हुआ था। इस सरकार का मुखिया शोगुन होता था जो की तोकुगावा वंश का होता था, यह एदो महल से सम्पूर्ण जापान का शाशन सँभालते थे। इसी कारण वह काल इदो काल या तोकुगावा काल से कहलाने लगा।

  3. 1607 · उत्तर अमेरिका · राजनीति

    जेम्सटाउन

    जेम्सटाउन, ऐतिहासिक वर्जिनिया उपनिवेश में अवस्थित, " नयी दुनिया " की पहली स्थायी अंग्रेज़ी बस्ति थी। यह जेम्स नदी के पूर्वी छोर पर, वर्त्तमान विलियम्सबर्ग से ४ किमी दक्षिण पश्चिम की और स्थित था। इसे 14 मई, 1607(ग्रेगोरियन) को "जेम्स फोर्ट" के नाम से, लंदन के वर्जीनिया कंपनी द्वारा स्थापित किया गया था। तथा 1610 में संक्षिप्त अवरोध के बाद स्थायी रूप से स्थापित क्र दिया गया। विलियम कैसो के अनुसार, "यहीं से ब्रिटिश साम्राज्य की शुरुआत हुई थी।" जेम्सटाउन 83 वर्षो तक, 1616 से 1699 तक वर्जीनिया उपनिवेश की राजधानी भी रहा।

विवरण विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) लेख का पहला अनुच्छेद है। पूरा पाठ और मूल लिंक देखने के लिए घटना खोलें।

अब भी जारी

लगभग इसी समय

इस अवधि के अन्य मानचित्र

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ