ChronoMap
सभी काल

दुनिया: 1810 का दशक

1810–1819

मानचित्र पर देखें

इस काल की घटनाएँ 10

  1. 1812 – 1815 · उत्तर अमेरिका · युद्ध

    उत्तर अमेरिका में 1812 का युद्ध

    सन् 1812 का युद्ध संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन के बीच सन् 1812 से सन् 1815 तक लड़ा गया। यह युद्ध मुख्य रूप से ब्रिटेन और फ्रांस के बीच चल रहे नेपोलियन युद्धों के दौरान आर्थिक संघर्ष और समुद्री विवादों के कारण हुआ। ब्रिटेन द्वारा अमेरिकी जहाजों को रोकने और अमेरिकी नाविकों को जबरन अपने जहाजों में शामिल करने की नीति (इंप्रेसमेंट) ने अमेरिका में गुस्सा भड़काया। इस युद्ध का उद्देश्य ब्रिटिश प्रभाव को समाप्त करना, कनाडा पर अधिकार करना और अमेरिकी समुद्री स्वतंत्रता की रक्षा करना था।

  2. 1815 · यूरोप · युद्ध

    वाटरलू का युद्ध

    वाटरलू का युद्ध 18 जून 1815 में लड़ा गया था। नेपोलियन का ये अन्तिम युद्ध था एक तरफ फ्रांस था तो दूसरी तरफ ब्रिटेन, रूस, प्रशा, आस्ट्रिया, हंगरी की सेना थी। युद्ध में हारने के बाद नेपोलियन ने आत्म्सर्पण कर दिया था। मित्र राष्ट्रों ने उसे कैदी के रूप में सेंट हैलेना नामक टापू पर भेज दिया जहाँ 52 वर्षों की आयु में 1821 ई. में उसकी मृत्यु हो गई।

  3. 1817 – 1819 · भारत · युद्ध

    तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध

    तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध (1817–1819), ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी और मराठा साम्राज्य के बीच सम्पन्न निर्णायक अन्तिम युद्ध था। इस युद्ध मे मराठा की तरफ से पेशवा बाजीरावII नेतृत्व कर रहे थे, परंतु उनकी अंग्रेजों के सामने न चल पाई और अंग्रेजों ने उन्हें 8 लाख की वार्षिक पेंशन पर कानपुर के निकट बिटटूर भेज दिया। ये मराठा के अंतिम पेशवा थे। उस समय लार्ड हेस्टिंग बंगाल के गवर्नर जनरल थे ।

  4. 1810 · दक्षिण अमेरिका · राजनीति

    मई क्रांति (अर्जेंटीना)

    मई क्रांति 18 से 25 मई 1810 तक रियो दे ला प्लाटा वायसरॉयल्टी की राजधानी ब्यूनस आयर्स में हुई घटनाओं की श्रृंखला थी। इसके परिणामस्वरूप स्पेनी वायसराय को पद से हटाकर स्थानीय सरकार (प्रथम जुंटा) बनाई गई। इसे अर्जेंटीना की स्वतंत्रता की प्रक्रिया की शुरुआत माना जाता है।

  5. 1812 · यूरोप · युद्ध

    बोरोडीनो का युद्ध

    बोरोडीनो का युद्ध नेपोलियन के युद्ध से एक था। मॉस्को के बाहर हुआ था। फ़्रांसीसी सेना रूसी सेना को हरा नहीं पाए, और नेपोलियन रूस अपने राज्य में मिला नहीं पाया।

  6. 1812 · यूरोप · युद्ध

    नेपोलियन का रूस पर आक्रमण

    नेपोलियन की साम्राज्यवादी आकांक्षा तथा महाद्वीपीय व्यवस्था के प्रश्न पर रूस के साथ उसके संबंध पुनः बिगड़ गए। फलस्वरूप 1812 ई. में नेपोलियन ने रूस पर आक्रमण कर दिया। फ्रांस में इसे 'रूसी अभियान' कहा जाता है जबकि रूस में इसे '१८१२ का देशभक्तिपूर्ण युद्ध'।

  7. 1813 · यूरोप · युद्ध

    लाइपत्सिग का युद्ध

    लाइपत्सिग का युद्ध सैक्सोनी के लाइपत्सिग नामक स्थान पर १६ से १९ अक्टूबर, १८१३ को लड़ा गया था। रूस, प्रशा, आस्ट्रिया और स्वीडेन कि संयुक्त सेनाओं ने रूस के जार अलेक्सांदर प्रथम के नेतृत्व में नेपोलियन को पराजित कर दिया। इस युद्ध में लगभग 600,000 सैनिकों ने भाग लिया, इस प्रकार प्रथम विश्वयुद्ध के पहले यूरोप की यह सबसे बड़ी लड़ाई थी।

  8. 1816 · दक्षिण अमेरिका · राजनीति

    अर्जेंटीना की स्वतंत्रता की घोषणा

    9 जुलाई 1816 को तुकुमान कांग्रेस ने दक्षिण अमेरिका के संयुक्त प्रांतों की स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की। यह नाम आज भी अर्जेंटीना गणराज्य के आधिकारिक नामों में से एक है। इस घोषणा को अर्जेंटीना की स्वतंत्रता के रूप में मनाया जाता है।

  9. 1819 · दक्षिण अमेरिका · युद्ध

    बोयाका का युद्ध

    बोयाका का युद्ध 1819 में सिमोन बोलिवार के नेतृत्व में वेनेज़ुएला और न्यू ग्रेनाडा की संयुक्त सेना तथा ब्रिटिश लीजन ने स्पेनी सेना के विरुद्ध जीता। इस निर्णायक विजय से न्यू ग्रेनाडा की स्वतंत्रता सुनिश्चित हुई। इसके बाद ग्रान कोलंबिया का गठन हुआ, जिसमें आज के कोलंबिया सहित कई देश शामिल थे।

  10. 1819 · दक्षिण-पूर्व एशिया · अर्थव्यवस्था

    सिंगापुर की स्थापना

    6 फ़रवरी 1819 को हुई सिंगापुर संधि को आधुनिक सिंगापुर की स्थापना के रूप में आधिकारिक मान्यता प्राप्त है। स्टैमफ़र्ड रैफ़ल्स की पहल पर हुई इस संधि से ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को सिंगापुर में व्यापारिक चौकी खोलने का अधिकार मिला। इसके साथ यहाँ ब्रिटिश बसावट की शुरुआत हुई और सिंगापुर शीघ्र ही प्रमुख बंदरगाह बन गया।

विवरण विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) लेख का पहला अनुच्छेद है। पूरा पाठ और मूल लिंक देखने के लिए घटना खोलें।

अब भी जारी

लगभग इसी समय

इस अवधि के अन्य मानचित्र

कोई गलती दिखी? हमें बताएँ