दुनिया: ई.पू. 5वीं शताब्दी
500–401 ई.पू.
मानचित्र पर देखेंइस काल की घटनाएँ 6
लगभग 500 ई.पू. · भारत · धर्म
गौतम बुद्ध
गौतम बुद्ध एक श्रमण थे जिनकी शिक्षाओं पर बौद्ध धर्म का प्रचलन हुआ।
लगभग 500 ई.पू. · चीन · संस्कृति
कन्फ़्यूशियस
कंफ्यूशियसी दर्शन की शुरुआत 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व चीन में हुई। जिस समय भारत में भगवान महावीर और बुद्ध धर्म के संबध में नए विचार रख रहें थे, चीन में भी एक महात्मा का जन्म हुआ, जिसका नाम कन्फ़्यूशियस था। उस समय झोऊ राजवंश का बसंत और शरद काल चल रहा था। समय के साथ झोऊ राजवंश की शक्ति शिथिल पड़ने के कारण चीन में बहुत से राज्य कायम हो गये, जो सदा आपस में लड़ते रहते थे, जिसे झगड़ते राज्यों का काल कहा जाने लगा। अतः चीन की प्रजा बहुत ही कष्ट झेल रही थी। ऐसे समय में चीन वासियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने हेतु महात्मा कन्फ्यूशियस का आविर्भाव हुआ।
480 ई.पू. · यूरोप · युद्ध
थर्मापायली का युद्ध
थर्मापायली का युद्ध ग्रीस के दूसरे फारसी आक्रमण के दौरान स्पार्टा के राजा लियोनीदास के नेतृत्व में यूनान नगर-राज्य के संगठन और क्षयार्षा के हख़ामनी साम्राज्य के मध्य हुआ।
431 ई.पू. – 404 ई.पू. · यूरोप · युद्ध
पेलोपोनेशियन युद्ध
पेलोपोनेसियन युद्ध, जो 431 ईसा पूर्व से 404 ईसा पूर्व तक चला, ग्रीस के दो सबसे शक्तिशाली शहर-राज्यों, एथेंस और स्पार्टा के बीच एक लंबा और विनाशकारी युद्ध था। युद्ध के कई कारण थे, लेकिन सबसे प्रमुख कारण थे एथेंस के बढ़ती हुई शक्ति और प्रभुत्व। स्पार्टा की एथेंस की शक्ति को सीमित करना चाह रहा था। एथेंस ने 479 ईसा पूर्व में ग्रीस-फ़ारसी युद्धों में अपनी भूमिका के बाद एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभरना शुरू कर दिया। उसने एक मजबूत नौसेना विकसित की और डेलियन लीग की स्थापना की, जो एक सैन्य और आर्थिक गठबंधन था जिसने ग्रीक दुनिया के अधिकांश हिस्सों को नियंत्रित किया। एथेंस ने लीग के माध्यम से अपने प्रभाव का विस्तार किया, जिससे अन्य शहर-राज्यों को एथेंस के अधीन होने के लिए मजबूर होना पड़ा।
490 ई.पू. · यूरोप · युद्ध
मैराथन का युद्ध
मैराथन का युद्ध प्राचीन यूनान में लडा गया जिसमें फारस की सेना परास्त हुई। इस घटना की सूचना देने हेतु एक सेनिक ने पहली बार मैराथन की दोड लगाई थी।
लगभग 500 ई.पू. · दक्षिण अमेरिका · संस्कृति
नाज़्का रेखाएँ
नाज़्का रेखाएँ दक्षिणी पेरू के नाज़्का मरुस्थल की ज़मीन पर बनाई गई विशाल आकृतियाँ हैं। इन्हें लगभग ई.पू. 500 से ईस्वी 500 के बीच सतह के कंकड़ हटाकर नीचे की अलग रंग की मिट्टी उघाड़कर बनाया गया। इनमें सीधी रेखाएँ, ज्यामितीय आकार और पशु-पक्षियों की आकृतियाँ शामिल हैं, जो ऊपर से ही पूरी दिखाई देती हैं।
विवरण विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) लेख का पहला अनुच्छेद है। पूरा पाठ और मूल लिंक देखने के लिए घटना खोलें।
लगभग इसी समय
- पुनिक युद्ध264 ई.पू. – 146 ई.पू.
- चिन द्वारा चीन का एकीकरण221 ई.पू.
- बेबीलोन का पतन539 ई.पू.
- मौर्य राजवंश322 ई.पू.
- अलेग्जेंड्रिया की लाइब्रेरीलगभग 285 ई.पू.
- हान राजवंश202 ई.पू.
- नीनवे का पतन612 ई.पू.
- यरूशलेम की घेराबंदी (587 ई.पू.)587 ई.पू.
- अर्बेला का युद्ध331 ई.पू.
- झेलम का युद्ध326 ई.पू.
- प्रथम प्यूनिक युद्ध264 ई.पू. – 241 ई.पू.
- कलिंग युद्ध261 ई.पू.
इस अवधि के अन्य मानचित्र
- युद्ध मानचित्रग्रीक-फारसी युद्ध
- युद्ध मानचित्रपेलोपोनेशियन युद्ध
- महामारी मानचित्रएथेंस का प्लेग
- आविष्कार मानचित्रक्रॉसबो